खेत के पास खड़े युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

मुजफ्फरनगर। अपने खेत के पास खड़े एक युवक को ट्रक चालक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भागदौड़ कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली। बाद में कुछ लोगों ने ट्रक चालक को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण और मृतक के परिजन ट्रक चालक को थाने ले गये और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसको सुपुर्दे खाक कर दिया।

पुरकाजी कस्बे के मौहल्ला खेडा दरवाजा निवासी इन्तसार पुत्र अख्तर ने पुरकाजी पुलिस को सूचना दी कि 08 मई को दोपहर के समय उसका भाई इरशाद अहमद घर से अपने खेतों पर काम करने के लिए निकला था। इरशाद पैदल ही अपने खेतों पर जा रहा था। वो खेत पर पहुंचा तो अपनी साइड में सड़क के किनारे कुछ देर के लिए खड़ा हो गया। इसी बीच सामने से तेजी से आये ट्रक चालक ने इरशाद को चपेट में लेते हुए रौंद दिया। हादसे में इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही खेत पर काम कर रहे दिलशाद पुत्र अशफाक और उसके भतीजे अशजद पुत्र इस्तकार ने दूसरे ग्रामीणों की मदद से भागदौड़ करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी धुनाई भी कर डाली। अशजद ने घटना के सम्बंध में परिजनों को भी फोन कर सूचना दे दी थी। मौहल्ले से परिजन और अन्य लोग भी पहुंच गये थे। सभी लोग पकड़े गये ट्रक चालक को लेकर पुरकाजी थाने पहुंचे। यहां पर मृतक के भाई इन्तसार ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुरकाजी पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक पिन्टू पुत्र वेदपाल पर आरोप है कि उसके द्वारा खेत के पास खड़े इरशाद को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस मामले में ट्रक चालक पिन्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को जेल भेजा जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने हादसे में मारे गये इरशाद के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को गमगीन माहौल में मृतक इरशाद के जनाजे को परिजनों ने सुपुर्दे खाक कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर जंगल में फिर बिजली लाइन चोरी से किसानों में गुस्सा

दूसरी ओर थाना खतौली में भी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्राम अन्तवाडा निवासीा बिरकेश पुत्र सरवचन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 4 मई को शाम के समय उसका पुत्र रणपाल बाइक पर सवार होकर दवाई लेने के लिए खतौली आया था, वापस लौटते समय भूड खतौली पर जब वो महकार पुत्र जगदीश निवासी उमरपुर लिसौडा का धर्म कांटा पार कर रहा था तो इसी बीच धर्म कांटे पर मैली से भरा महेन्द्र ट्रैक्टर-ट्राली संख्या यूपी 12बीएफ 2375 खड़ा था, टैªक्टर चालक ने अचानक ही उसको बैक कर दिया। पीछे बाइक से गुजर रहा रणपाल इसकी चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। बिरकेश ने बताया कि हादसे में रणपाल को गंभीर चोट आई और उसके पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। उसको मेरठ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वो हादसे के बाद से ही कोमा की हालत में है। उसकी बाइक भी हादसे में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अत्यंत गंभीर स्थिति में पुत्र के होने पर वो उपचार के बंदोबस्त में लगा और इसी कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पुलिस ने बिरकेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला बाइक सवार का शव

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मानव अधिकार मिशन पीड़ितों को दिलाएगा न्याय : योगेश अहलावतजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  भगत सिंह रोड पर जूतों की दुकान में लगी आग बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »