संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला बाइक सवार का शव

मोरना बुधवार की शाम रास्ते से गायब हुए बाइक सवार युवक का शव गुरुवार की सुबह जंगल की चकरोड़ के किनारे गहराई मे पड़ा मिला है।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी संतरपाल ने जानकारी देकर बताया की उसका परिवार खेती का काम मजदूरी पर करता है। बुधवार को परिवार के सदस्य मोरना स्थित गौशाला के जंगल मे गन्ने की बुआई के लिए गये थे। बुआई का काम पूरा करने के बाद शाम को परिवार के सदस्य वापस घर लौट रहे थे।उसका पुत्र मनोज 38 वर्ष बाइक द्वारा घर की ओर गया था।जब वह घर पहुंचे तो मनोज को घर न पाकर जानकारी की। मनोज का मोबाईल बंद मिलने पर परिजन चिंतित हो गये और मनोज की तलाश शुरू कर दी।सभी संभावित स्थानों पर मनोज की तलाश की गयी किन्तु उसका कोई पता नहीं चल सका।संतरपाल ने बताया की ब्रहस्पतिवार की सुबह उसका भतीजा सतेन्द्र व अन्य मनोज की तलाश मे जुटे हुए थे की गौशाला मार्ग किनारे पिन्टू वाल्मीकि के गेहूँ के खेत के पास एक गड्ढे मे मनोज का शव पड़ा मिला तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत मे मिली। मनोज का शव मिलने से गांव मे हड़कंप मच गया। आसपा नेता संजय रवि व ग्राम प्रधान सर्वेन्द्र राठी सहित सेंकड़ो की संख्या मे ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया व मोरना चौकी इंचार्ज ललित राजपूत ने घटना स्थल का मुआयना किया व शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनिया पुत्री नैना, सलोनी व पुत्र सुधांशु को छोड़ गया है। पिता सहित माता तारावती भाई प्रदीप, प्रमोद बहन पविता आदि परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। मोरना मे लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीण सहमे हुए हैं। पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के उपरांत कोई अग्रिम कार्रवाई की जायेगी

इसे भी पढ़ें:  अतिक्रमण के नाम पर लटका चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग का निर्माण

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा मीठा दूध वितरण का कार्यक्रम गुप्ता शूज रुड़की रोड पर सम्पन्नस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  संभल को लेकर अलर्ट, पुलिस ने खालापार में उड़ाया ड्रोनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  संभल को लेकर अलर्ट, पुलिस ने खालापार में उड़ाया

Read More »