“नाला घोटाला” की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

खतौली। कस्बे की रेलवे रोड पर जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हल्की सी बारिश का पानी दुकान और घरों में पहुंच जाता है। यह स्थिति किसी प्राकृतिक आपदा का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और कथित ‘नाला घोटाले’ का परिणाम बताई जा रही है।

मोहल्ला सैनी नगर को गर्जर कॉलोनी से जोड़ने वाला वर्षों पुराना चौड़ा नाला, जो रेलवे रोड, श्यामपुरी, दुर्गापुरी, जानसठ रोड के पानी की निकासी करता था, उसे बंद कर दिया गया। नाले को दबाकर उस पर कब्जा करने के आरोप लग रहे हैं, जिससे बारिश का पानी अब जमा होकर बस्तियों में घुस रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एपीके फाइल से मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने उड़ा दिए 5 लाख

बढ़ते जलभराव और दुर्गति से त्रस्त होकर सोमवार को सैकड़ों लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और ईओ राजीव कुमार का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नाले की तत्काल खुदाई कर निकासी बहाल नहीं की गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने ईओ को मौके पर ले जाकर स्थिति का निरीक्षण भी कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईओ को मौके पर चल रहे कार्यों को रुकवाना पड़ा। ईओ राजीव कुमार ने स्वीकार किया कि नाला बंद होने से ही समस्या उत्पन्न हुई है और यह मुद्दा 16 जुलाई को होने वाली नगर पालिका बोर्ड बैठक में प्राथमिकता से रखा जाएगा। भाजपा नगराध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने कहा कि पालिका कर्मचारियों की मिलीभगत से नाला बंद कर भूखंडों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अधिकारी के आश्वासन के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामा

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नगराध्यक्ष प्रवीण ठकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, व्यापारी नेता रमेश तनेजा, गौरी शंकर गौरी, गुलशन भाटिया, कार्तिक अरोड़ा, एकांश गुप्ता, विकास कौशिक आदि ने किया।

Also Read This

खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

खतौली तहसील होली मिलन कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। न्यायिक और रजिस्ट्री कार्यों के उपरांत सभी अधिवक्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और फागुनी गीतों के साथ अधिवक्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एपीके फाइल से मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने उड़ा दिए 5 लाखवरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व की बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी गिले-शिकवे

Read More »

होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

होली पर सीएम योगी के निर्देश के तहत प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Read More »

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में लाइसेंस रद्द

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को सख्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन रोड सेफ्टी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस दिशा में संकेत दिए।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सरकार का मानना है कि लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं।मंत्री के मुताबिक, अधिकतर दुर्घटनाएं इन

Read More »

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला में मामूरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवती से रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।  मूलरूप से औरेया निवासी युवती अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ मामूरा गांव में रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। इसे भी पढ़ें:  कोयला व्यापारी से

Read More »

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला के बाद मिसाइल जवाब

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला की पुष्टि रक्षा सूत्रों ने की है। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हमले की पहली जानकारी सामने आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा बलों ने सुबह करीब 11.45 बजे अपने आधिकारिक मंच पर बताया कि पूरे इस्राइल में साइरन बजाए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमले के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में धमाकों की खबरें आई हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमला तेहरान और उसके आसपास केंद्रित रहा। ईरानी अखबार शार्घ ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने के पास भी धमाका हुआ। तेहरान में राष्ट्रपति आवास और राष्ट्रीय सुरक्षा

Read More »