ब्राह्मण समाज इस साल भी लगाएगा कांवड़ सेवा शिविर, ब्राह्मण समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण समाज की बैठक में शामिल हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही समाज के गणमान्य लोगों ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि इस साल भी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान समाज द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

सामाजिक बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ ब्राह्मण नेता जयकुमार शर्मा ने एवं संचालन ध्यानचंद कुश द्वारा किया गया। बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय महासंघ और राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही कांवड़ यात्रा में शिविर आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज द्वारा इस बार भी कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा, इस आयोजन के लिए प्रदीप शर्मा को शिविर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पूनम शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अक्षय शर्मा, सुबोध शर्मा, अनीत शर्मा, महेश शर्मा, शैलेंद्र गौतम, सुनील शर्मा, संजय गौतम, कन्हैया शर्मा, रामकिशन शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश शर्मा, विकास कौशिक, दिनेश गौतम, दीपक गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  जीपीएस सिस्टम पर पालिका का सिस्टम फेल, कंपनी का भुगतान रोका

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »