ट्रक से टकराई सिपाही की कार, मेरठ में हुई मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे में यूपी पुलिस के एक सिपाही की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम है। इस मामले में कार चालक सिपाही की ही गलती हादसे के कारण के रूप में सामने आई है, हालांकि अभी पुलिस जांच पड़ताल करने की बात कह रही है। परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक पर आरोप लगाया है। ट्रक में टक्कर लगने के बाद सिपाही की कार हाईवे पर पलट गई थी, जिसमें गंभीर घायल होने के कारण सिपाही ने मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ऋषभ विहार में दिनदहाड़े चोरी, भागते चोर को पड़ोसियों ने दबोचा, दो फरार

सीओ खतौली यतेन्द्र नागर ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना खतौली पुलिस को हाईवे पर वीर दा ढाबा के पास एक ट्रक तथा कार में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थाल का निरीक्षण करते हुए घायल अनुज शर्मा पुत्र जयभगवान शर्मा निवासी ग्राम हैवा थाना छपरौली जनपद बागपत को उपचार हेतु पल्लवपुरम जनपद मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर दौराने उपचार मुख्य आरक्षी अनुज शर्मा उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अनुज शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी था। उसकी नियुक्ति जनपद हापुड़ में थी, जबकि वो वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय मेरठ परिक्षेत्र मेरठ में सम्बद्ध चल रहा था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि कार सवार मुख्य आरक्षी अनुज शर्मा उपरोक्त की गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गयी थी। इस हादसे में आरक्षी अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस सम्बंध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग ने लगाया मेगा कैम्प कई समस्याओं का हुआ समाधान

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत, भाई घायलजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  ऋषभ विहार में दिनदहाड़े चोरी, भागते चोर को पड़ोसियों ने दबोचा, दो फरार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »