खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर

खतौली। श्री झारखंड महादेव देवालय, शिवपुरी खतौली स्थित नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस शुभ आयोजन में मुख्य यजमान मनोज उपाध्याय (खाटू श्याम परिवार, खतौली) ने बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका प्रशासन से नहीं बनी बात, मंगलवार को हड़ताल

संकीर्तन में दीपक योगी (नटराज ग्रुप खतौली), अर्जुन कुमार (पुरबालियान), ज्योति अरोरा, भावना रानी (अलीपुर अटेरना), ऐश्वती गोस्वामी, शशि भारद्वाज, मिथलेश महेश्वरी एवं हर्ष गुप्ता ने अपनी भावपूर्ण भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया।

मोर छड़ी सेवा की जिम्मेदारी सुनील कुमार (अलीपुर अटेरना) ने निभाई। लाइट एंड डेकोरेशन की व्यवस्था संजय गोस्वामी परिवार, जनरेटर सेवा राजेंद्र जनरेटर परिवार तथा फूलों की सजावट गुलशन फूल भंडार परिवार द्वारा निःशुल्क की गई। मंच संचालन प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने सफलतापूर्वक निभाया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अनुराग शास्त्री, मदन छाबड़ा, तरुण सूरी, पंकज भटनागर, सुनील बजाज, अनिल वर्मा, प्राची अग्रवाल, नीरज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें। भक्तिभाव से ओतप्रोत इस आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया और श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की भक्ति में लीन कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  गांव दूधाहेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Also Read This

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन की 50 लाख की ठगीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »