होटल कर्मी की हत्या कर शव कमरे में फेका, क्षेत्र में सनसनी फैली

खतौली। जीटी रोड स्थित गांव घासीपुरा में होटल कर्मचारी की हत्या के बाद उसका शव कमरे में फेंक दिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परीक्षण के लिए भिजवा दिया। पुलिस उसके साथ रहने वाले युवक की तलाश में लगी है। म्रतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 3 दिन की स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी आशुतोष उर्फ अमित रावत पिछले डेढ़ वर्ष से मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित पंजाबी चाब होटल पर काम करता था। पंजाबी चाब होटल के स्वामी अमित कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना सार का मौका मुआयना किया। मामले की जानकारी पर को खतौली यतेंद्र नागर भी मौके पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:  कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि होटल कर्मचारी आशुतोष उर्फ अमित मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र निवासी युवक सागर के साथ घासीपुरा में किराए के मकान में रहता था। कमरे के भीतर उसका शव मिला है, जबकि बाहर से ताला लगा हुआ था। फोरेंसिक टीम और पुलिस कर्मियों ने शव को किसी तरह से बाहर निकाला है। मृतक के सिर पर दो स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया आशुतोष की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। उसके साथ रहने वाला युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया गया है

इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य देशभक्ति रैली – "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः"

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »