ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले KIA शोरूम मैनेजर को किया गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर  थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा ग्राहकों से कार बुकिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के अभियोग में वांछित मुख्य अभियुक्त तथा KIA शोरूम मैनेजर को मुखबिर की सूचना पर दौलतपुर-मनव्वरपुर के रजवाहे का पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से 55 लाख रूपये (20 लाख रूपये नगद व 35 लाख रूपये बैंक खातों में फ्रीज) तथा 03 कार बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थानाक्षेत्र मंसूरपुर के अन्तर्गत बेगराजुपर में स्थित KIA कार शोरूम के मैनेजर जुहैब हसन खान द्वारा अपने पिता इफ्तिखार हसन खान व कार शोरूम में काम करने वाले कुछ कर्मचारीगण के साथ मिलकर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसमें अभियुक्त द्वारा ग्राहकों से नई कार की बुकिंग करने तथा पुरानी कार एक्सचेंज करने के नाम पर फर्जी रशीद देकर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर उनके पैसे हड़प लेने का कार्य किया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध ग्राहकों से प्राप्त तहरीर के आधार पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत किये गये थे। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा उक्त धोखाधड़ी की घटना में शामिल शोरूम कर्मचारीगण तथा मुख्य अभियुक्त जुहैब हसन खान के पित इफ्तिखार हसन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आज दिनांक 20.03.2025 को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त तथा KIA शोरूम मैनेजर जुहैब हसन खान को मुखबिर की सूचना पर दौलतपुर-मनव्वरपुर के रजवाहे का पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से 55 लाख रूपये नगद तथा 03 कार बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, स्कूल में लिए नमूने

 

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह KIA कार शोरूम में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मैंने अपने पिता व शोरूम में कार्य करने वाले कर्मचारीयों के साथ मिलकर पैसे कमाने की योजना बनाई। हमने ग्राहकों से सस्ती गाड़ी देने का लालच देकर बुकिंग के नाम पर उनसे धनराशि जमा करायी गयी तथा धनराशि की फर्जी रशीद ग्राहकों को दी गयी। इसके साथ ही ग्राहकों से गाड़ी एक्सचेंज करने के नाम पर उनकी गाड़ी को बेच देता था तथा प्राप्त धनराशि को अपने पास रख लेता था। जिन ग्राहकों के पास गाड़ी बुकिंग के लिये नगद धनराशि नही होती थी उनसे अपने व अपनी पत्नी के बैंक खातों में बुकिंग धनराशि ट्रान्सफर करवा लेता था। इस प्रकार से हमारे द्वारा बहुत से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने भरा अधिवक्ताओं में जोश, लगाए भारत माता के जयकारे

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  गांव में चल रहे फर्जी ओयो होटल में एसडीएम मोनालिसा का

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »