घर से बुलाकर युवती का अपहरण, आरोपी और माता-पिता सहित चार नामजद

मुजफ्फरनगर/खतौली। आधी रात के करीब फोन कर घर से बुलाकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। पिता ने जब आरोपी की शिकायत उसके परिजनों से घर जाकर की तो उन्होंने पुत्री को बरामद कराने से इंकार करते हुए अभद्रता की और धमकी भी दी गई। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लड़की की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  लोक अदालत के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी सुनील पुत्र तिलकराम ने अपने ही गांव के चार लोगों के खिलाफ उसकी बेटी का अपहरण कर ले जाने का मकदमा दर्ज कराया है। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसकी गरीब 14 साल की लड़की का अपहरण कर लिया गया है। गांव निवासी युवक विशाल पुत्र बोबी उर्फ लल्लू ने 8 मई की रात करीब 11 बजे फोन कर उसकी लड़की को अपने घर के पास बुलाया और वहां जाने पर लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गया। कई लोगों ने इस सम्बंध में सुनील को बताया। सुनील का कहना है कि वो इसकी शिकायत लेकर और लड़की को बरामद कराने के लिए विशाल के घर गया, जहां उसके पिता बोबी, माता सुरेशा और भाई विनीत मिले। शिकायत करने पर तीनों ने उसकी बेटी को लौटाने से इंकार कर दिया और धमकी भी दी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका प्रशासन ने नाले से निकलवाए अवैध रूप से दबाए गए बम्बे

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »