खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रय

खतौली। श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के चलते जहां एक ओर पूरा नगर शिवभक्ति में डूबा है, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती के बावजूद बुढ़ाना रोड पर चोरी-छुपे मीट काटने और बेचने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह गतिविधियां कभी किसी आवासीय परिसर में तो कभी गोदामों के भीतर चुपचाप संचालित की जा रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी मीट की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए, ताकि धार्मिक सौहार्द बना रहे। बावजूद इसके स्थानीय सूत्रों की मानें तो कस्बे में प्रतिदिन मुर्गों से भरी गाड़ियां पहुंच रही हैं और उन्हें चोरी-छुपे वितरित कर मीट बेचा जा रहा है।इस पूरे मामले को लेकर भाजपा खतौली मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, समाजसेवी मनीष चौधरी, विनय ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक तनाव का कारण बन सकती हैं और इससे क्षेत्र का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 175 लोगों को मिला लाभ

इस पर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। ऐसे समय में जब हजारों शिवभक्त नगर में कांवड़ यात्रा के लिए आ रहे हैं, प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक दोषियों पर शिकंजा कसता है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में साकार हुआ मुजफ्फरनगर के गरीबों का अपने घर का सपना

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मालवीय जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »