दिल्ली डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि सरकार के प्रमुख जब हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से मिलते हैं तो इन मुलाकातों में राजनीतिक परिपक्वता होती है। मुंबई के एक कार्यक्रम CJI ने कहा- हम राज्य या केंद्र सरकार के मुखिया से मिलते हैं तो इसका अर्थ यह नहीं है कि कोई डील हो गई। चीफ जस्टिस ने ये भी कहा कि हमें राज्य के सीएम के साथ बातचीत करनी होती है, क्योंकि वे न्यायपालिका के लिए बजट देते हैं। यदि मुलाकात न करके केवल लेटर्स पर निर्भर रहें तो काम नहीं होगा। ये मीटिंग पॉलिटिकल मैच्योरिटी का एक साइन है। मेरे करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी CM ने कभी भी मुलाकात के दौरान किसी लंबित केस के बारे में कुछ कहा हो। CJI ने कहा- कोर्ट और सरकार के बीच का एडमिनिस्ट्रेटिव रिलेशन, ज्यूडिशियरी के काम से अलग है। CM या चीफ जस्टिस त्योहारों या शोक में एक-दूसरे से मिलते हैं। यह हमारे काम पर कोई असर नहीं डालता।

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड
मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कियाबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई गई। पुलिस




