नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की हुई जमानत

मुज़फ्फरनगर। कोरोना काल के दौरान चंद्रशेखर आजाद पर दर्ज हुए मुकदमे की तारीख पर मुजफ्फरनगर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कोर्ट में पेश होकर जमानत कराई। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपने ऊपर हुए मुकदमे को फर्जी बताया। और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकारों ने कोरोना काल के सभी मुकदमों को खत्म कर दिया था। लेकिन हमारी सरकार से वैचारिक लड़ाई है। जिसे लड़ने का काम हम कर रहे हैं।

दिल्ली जंतर मंतर पर जामियत उलेमा ए हिन्द और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ बिल के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन चल रहा है उन्होंने कहा कि आज यदि मेरी यहां पर तारीख ना होती तो मैं उन्हीं लोगों के बीच में होता। अब यहां से जब जाऊंगा तो उन्हीं के बीच में जाऊंगा अपना समर्थन उनको दूंगा क्योंकि जिसके हक पर डाका पड़ेगा वो अपनी लड़ाई लड़ने का काम करेगा। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संभल सीओ अनुज चौधरी को अपील करते हुए कहा कि वह किसी की सरकार की राजनितिक साजिश का हिस्सा न बने। क्योंकि वह किसान परिवार से आते हैं। जिस दिन सरकार का मतलब निकल जाएगा सरकार उन्हें दूध उसमें से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक देगी। और वह जनता की नजरों में पार्टी बन जाएगी और जब दूसरी सरकार बदलेगी जो नेता उनके इस बयान को इस तरह से बढ़ावा दे रहे हैं वह तो हट जाएंगे दूसरे नेता आ जाएंगे।चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्टन्न् है और भारतीय जनता पार्टी का भी नारा है सबका साथ सबका विकास अब देखना होगा अब हम ध्यान रखेंगे की सरकार अन्य धर्म के आयोजनों पर कितना बजट का हिस्सा खर्च करती है उन्होंने कहा कि सतगुरु जगत गुरु संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर कोई मदद सरकार में नहीं कि उसे पर तो छुटटी भी सरकार ने मेरे लड़ने के बाद रात को घोषित की, इस तरह के मामलों को मैंने बढ़ावा देने की कोशिश नहीं की लेकिन अब ईद पर हम देखेंगे कि सरकार इतने बड़े समाज के धार्मिक आस्था के पर्व पर क्या बजट देगी।

इसे भी पढ़ें:  सगाई लेकर आये तो जान से जाओगे,वधु पक्ष को मिली धमकी से मचा हड़कंप

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »