लिटिल चैंप टैलेंट शो का आयोजन

खतौली। सोमवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, के सभागार में ‘‘लिटिल चैम्प टेलेन्ट शो’’ का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा- प्ले से कक्षा-। के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य निर्णायक दीपक योगी एवं श्रेया सिवाच, कार्यक्रम अतिथि सोनिका आर्य, नीरू शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, ममता मलिक, मिताशी जैन, संदीप मलिक, कुलदीप सिवाच, अध्यक्ष रीटा दहिया, और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे- नृत्य, भाषण वाचन, फैन्सी ड्रैस, गायन, महापुरूष ड्रैस में भिन्न-भिन्न विद्यालयों से 125 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 

 छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को देखकर सभागार में उपस्थित अभिभावक, अतिथिगण व विद्यालय स्टाफ आश्चर्यचकित हो गये, हम बच्चों को छोटा बच्चा मान लेते है, मगर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ विशेषता जन्मजात होती है उन्हें केवल निखारना भर होता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय द्वारा इस तरह के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। 

इसे भी पढ़ें:  दुकानदार के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, हड़कंप

 बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला, कुछ बच्चों में तो स्टेज पर बिल्कुल भी हिचकिचाहट देखने को नहीं मिली, लेकिन कुछ बच्चों में झिझक देखने को मिलती है, अगर इस तरह कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाये तो बच्चों में चहुमुखी विकास संभव है।

 कुलदीप सिवाच बच्चों की प्रस्तुति को देखकर बहुत प्रभावित हुए और इस अद्वितीय कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि हमारे छोटे भाई प्रवेन्द्र दहिया बच्चों कें लिए नित नये-नये कार्यक्रम कराते रहते है, हमने बहुत से कार्यक्रम देखे, मगर इस तरह के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते है, इसके लिए अपने छोटे भाई प्रवेन्द्र दहिया को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ, जो 24 घण्टे बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए सोचते रहते है। 

इसे भी पढ़ें:  केक काटकर मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन

 संदीप मलिक ने भी कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि जिन बच्चों ने महापुरूषों की वेश-भूषा में प्रतिभाग किया, उनके महापुरूषों के गुण उनमें आने लाजमी है और उनके माता-पिता भी बधाई के पात्र है, जिन्होंने उनको इतने अच्छे से तैयार किया। 

 नीरू शर्मा ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन बच्चों की इतनी अच्छी प्रस्तुति के पीछे इनके माता-पिता का बहुत योगदान है, इनके माता-पिता भी बधाई के पात्र है, ऐसे जागरूक माता-पिता को मैं दिल गराईयों से नमन करती हूं। अभिभावकों की अपने बच्चों के प्रति इतनी जागरूकता ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाती है।  सोनिका आर्य ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।  

 फैन्सी ड्रैस में राष्ट्रीय पक्षी मोर की वेशभूषा में अनन्या धीमान ने उत्तम प्रस्तुति दी। विशेष पुरस्कार के लिए लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में अवनी, बरीरा, हयात। किसान की वेशभूषा में इशान को विशेष पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। गायन में अरनित, युवान, अली को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। नृत्य में दिव्यांशी, तनवी, नंदनी, पिहू ने विशेष प्रस्तुति दी।   

इसे भी पढ़ें:  छह बिटौडें आग से जलकर नष्ट, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

लाठी प्रतियोगिता में नक्श, अनन्त कुमार कोे प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व मेडल प्रदान किये गये। सभी बच्चे बहुत ही खुश, व आनन्दित हो रहे थे। मंच संचालन प्रवेन्द्र दहिया व रजनी शर्मा ने किया।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में शालिनी करोडी, एकता, जौली शर्मा, शिखा चौधरी, नेहा, अमीषा, रजनी शर्मा, बबीता अग्रवाल, सुरेखा, रीना का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  केक काटकर मनाया योगी आदित्यनाथ का

Read More »