मदर्स डे का आयोजन

खतौली। बुढ़ाना रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन की नई शाखा श्याम प्ले होम में मदर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की माताओ को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बी के. पद्मा तथा योग आचार्या अंजू विश्वकर्मा उपस्थित रहीं। के एस सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मातृशक्ति का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि माता ही संतान की प्रथम शिक्षक, मित्र तथा सतगुरु है। शिवाजी की छवियों को प्रेरित किया गया। नन्हे बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाए तथा कविता सुनाई। माताओं के लिए विभिन्न आकृतियों का आयोजन किया गया। जिसमें अनुषा, फरहीन, सहजरीन, सपना, गुलफशा, शिबा, यासमीन, रूबी आदि माताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में अलका, साक्षी, मोनिका, तबस्सुम आदि अध्यापकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में चिराग सिंघल और सोनिया सिंघल ने सभी आगंतुकों को मातृशक्ति के हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी सिंगल और साक्षी सैनी ने किया।

इसे भी पढ़ें:  किसान मसीहा स्व. महेन्द्र्र सिंह टिकैत को दी श्रध्दांजलि

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »