खतौली। योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर दिनेश चंद्रा के प्रतिष्ठान पर केक काटा। उन्होंने जल्द ही योगी आदित्यनाथ से मिलने जाने की बात कही। विश्व हिंदू महासभा भारत के चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्रा के प्रतिष्ठान बसंती नर्सिंग होम पर सुबे के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बैठक कर के काटा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मतगणना के बाद आने वाले परिणामों पर भी मंथन किया। डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि जल्दी एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। इस अवसर पर राजीव धीमान राष्ट्रीय सचिव, प्रमोद त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ अंकुर शर्मा, रजनीश,गौरव, बबलू, बब्बू,नवीन त्यागी, लखन सिंह आदि उपस्थित रहें

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा





