अर्टिगा-रोडवेज में भीषण टक्कर, युवती समेत छह घायल

मुजफ़्फरनगर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर थाना क्षेत्र के सिखरेड़ा गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और अर्टिगा कार के बीच हुई भीषण टक्कर में युवती समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गढ़वाल से पौडी समारोह में आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी प्रेम सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से समारोह में शामिल होने पौड़ी आए थे। रविवार को प्रेम सिंह अपने परिजनों देवेन्द्र सिंह, मीनाक्षी, महावीर, धन सिंह, हयात सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ दिल्ली लौट रहे थे। वे एक किराए की अर्टिगा कार में सवार थे। जैसे ही उनकी कार सिखरेड़ा गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रही छुटमलपुर डिपो की अनियंत्रित रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग फंस गए।

इसे भी पढ़ें:  वाल्मीकि जयंती-मीनाक्षी चौक पर हिंदू वाहिनी के विवादित होर्डिंग से तनाव

खिड़की तोड़कर घायलों को निकाल, तीन गंभीर

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार की खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। थोड़ी देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी जानसठ पहुंचाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, घायलों में तीन की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दुर्घटना के चलते राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर सुचारू किया।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में निर्माण कार्यों के टैण्डर में पूल, वर्क ऑर्डर रोके

चौड़ीकरण कार्य बन रहा हादसों की वजह

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर एनएचएआई द्वारा चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण सामग्री और भारी वाहन सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर उड़ती धूल व मिट्टी के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और संबंधित निर्माण कंपनी के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Also Read This

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »