मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्या

पेड़ लगाने वाले लोहे के औजार से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, घटना के बाद आरोपी पति फरार, शराब की लत बनी हत्या का कारण

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। छपार थाना क्षेत्र के सिंभालकी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात इतनी क्रूर थी कि जिसने भी सुना, वह सिहर उठा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने जांच तेज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सिंभालकी गांव निवासी 45 वर्षीय महिला घर में सामान्य दिनचर्या के तहत वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। उसी दौरान उसके पति ने अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने पेड़ लगाने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के नुकीले औजार (बर्मा/खुरपी) से महिला पर एक के बाद एक कई वार किए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चेहरे, पेट और पैरों पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना घर के अंदर ही घटी, जिससे स्पष्ट है कि यह अचानक हुआ हिंसक विस्फोट था।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओएस के कार्यभार से पारूल कार्यमुक्त, टीएस नरेश शिवालिया से भी छिना प्रभार

घटना के समय घर में केवल 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला मौजूद थी। उम्र अधिक होने के कारण वह न तो हमले को रोक सकीं और न ही स्पष्ट रूप से पूरी घटना का विवरण दे पाईं। परिवार के दोनों बेटे उस समय घर पर नहीं थे, बड़ा बेटा दूसरे शहर में निजी नौकरी करता है और छोटा बेटा पास के क्षेत्र में आयोजित मेले में गया हुआ था। इस कारण घटना के समय घर में कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद नहीं था जो बीच-बचाव कर सकता। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, वह गांव के पास स्थित जंगल की ओर भाग गया।

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं, संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश जारी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र शिविर में मिला चिकित्सीय लाभ

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में विवाद हुआ होगा या मानसिक आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओंकृघरेलू विवाद, आर्थिक तनाव और नशे की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद सिंभालकी गांव में भय और शोक का वातावरण है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे गांव को हिला दिया है।

Also Read This

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआरकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

Read More »