एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंद

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि मनोरंजक और सामाजिक संदेश से ओतप्रोत कहानीपरक फिल्में बच्चों को आनंद देने के साथ-साथ सहयोग, मित्रता और सकारात्मक सोच जैसे मूल्यों से भी परिचित कराती हैं।

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए मनोरंजन और प्रेरक संदेश से भरपूर एक विशेष फिल्म शो का मस्ती भरा आयोजन किया गया। विद्यालय के नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के नन्हें मुन्ने बच्चों को कैंपस में लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म ‘ओवर द हेज’ एम.जी. थियेटर में दिखाई गई, जिसका बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भरपूर आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

फिल्म प्रदर्शन के दौरान स्कूल का वातावरण बच्चों की खिलखिलाहट, तालियों और खुशी से गूंज उठा। रंग-बिरंगे पात्रों और रोचक कहानी ने बच्चों का मन मोह लिया। स्क्रीन पर चल रहे दृश्य बच्चों को कल्पनाओं की दुनिया में ले गए, जहां वे हंसते, चौंकते और आनंद से झूमते नजर आए। यह अनुभव बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि उनके मानसिक विकास और सामूहिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने वाला भी सिद्ध हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी का किया सफल अनावरण

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मनोरंजक और सामाजिक संदेश से ओतप्रोत कहानीपरक फिल्में बच्चों को आनंद देने के साथ-साथ सहयोग, मित्रता और सकारात्मक सोच जैसे मूल्यों से भी परिचित कराती हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों के लिए ऐसे रचनात्मक और आनंदमयी अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया।

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid0rAcjKw6rLAYrbB9kXGQpYfAMzqWqL1SvhRisQhMyCaqvbeqVFspCC9zq4geZkhKPl&id=100063654049794

प्रधानाचार्या ने कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए सदैव प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों की मुस्कान और उत्साह को इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता बताया। फिल्म देखने के बाद बच्चों के चेहरों पर संतोष और एक आनंदमीय खुशी साफ झलक रही थी। कुल मिलाकर यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार और आनंदमयी अनुभव साबित हुआ, जिसने स्कूल परिसर को खुशियों से भर दिया। कार्यक्रम को सुंदरता प्रदान करने में प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं का सहरानीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  आबकारी निरीक्षक ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सीलपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »