मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, लायन्स क्लब दिव्य और कॉलेज प्रबंधन के तत्वावधान में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान शिविर लगाया गया।
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य पूनम गोयल, वीणा गोयल और सीमा शर्मा ने प्रतिभागियों को योग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास भी कराया।
कार्यक्रम में श्यामलाल बंसल, कमल गोयल, एडवोकेट अमरकांत गुप्ता, अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, अजय गर्ग, आरके मलिक, गिरीश अग्रवाल, सुलेख मित्तल, पवन अग्रवाल, अशोक शर्मा और गोविंद गुप्ता सहित कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य, आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चे शामिल हुए।






