भाकियू (तोमर) ने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर मोर्चा खोला

निजी अस्पतालों में फर्जी डॉक्टरी और की जा रही वसूली को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हो रही कथित धांधली और निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

अंकित गुर्जर ने आरोप लगाया कि जिले के छोटे और बड़े अस्पतालों में कई डॉक्टर सर्जरी कर रहे हैं, जिनके पास संबंधित डिग्री नहीं है। उन्होंने मांग की कि जनपद के सभी अस्पतालों के डॉक्टरों और सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों की गहन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बिना डिग्री या फर्जी तरीके से चल रहे क्लीनिक और अस्पताल तत्काल कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएं। भाकियू (तोमर) ने निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से इमरजेंसी के नाम पर अधिक फीस वसूलने का मामला भी उठाया। अंकित गुर्जर ने कहा कि दो से ढाई गुना अधिक शुल्क वसूली जा रही है, जो सीधे किसानों और आम जनता के साथ ठगी है। संगठन ने अवैध वसूली तुरंत बंद कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  अपहरण कर कुकर्म के आरोपी साधु को 20 साल की सजा

यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी के उत्पीड़न के पक्ष में नहीं हैं। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी अस्पताल पर बिना जांच के सील न लगाई जाए। पहले पूरी निष्पक्षता से जांच की जाए और दोष सिद्ध होने पर प्रशासन कठोर कार्रवाई से पीछे न हटे। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किसान संगठन द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाकियू तोमर के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. आसि, डॉ साकिब युवा जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, अमित, रिहान चौधरी पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष, आकिल राजपूत युवा जिला प्रभारी, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष, सलीम मलिक युवा नगर अध्यक्ष, जाकिर ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष, छोटा, अब्दुल वाहिद, शमीम मलिक, गुलशेर मलिक, वंश भारद्वाज सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा दी मौत की कहानीआरोप है कि परिसर में सरकारी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »