पुत्रवधु ने उड़ा दी घर में रखी रकम, दी मुकदमे की धमकी

ससुर का आरोप-घर में रखे 19.50 लाख रुपये मां और भाई को दिए, तीनों के खिलाफ मुकदमा

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधु पर घर में रखी रकम को चुराकर अपनी मां और भाई के सहारे ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जब उसने घर में रखी रकम के गायब होने के बाबत पुत्रवधु से पूछा तो उसने रेप केस में फंसाने की धमकी दी। जबकि उसकी मां और भाई की सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के तौर पर उनके पास है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला निवासी मौहम्मद शाहनवाज पुत्र शब्बीर अहमद ने अपनी पुत्रवधु पर घर में रखी मोटी रकम को चुराकर अपने मायके वालों को सौंपने के गंभीर आरोप लगाये हैं। शाहनवाज ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र मौहम्मद शाहबाज की शादी देवबंद के मौहल्ला अबुलमाली निवासी मौहम्मद आमिर की पुत्री इफरा के साथ हुई थी। शाहनवाज ने बताया कि उसके ससुर मौहम्मद जकी की तबियत खराब हुई तो वो अपनी पत्नी मेहराज के साथ अपनी ससुराल में ससुर की बीमारी में तीमारदारी में रहा। 12 दिसम्बर 2024 को ससुर का इंतकाल हुआ और 13 को उनकी तदफीन हुई। इस दौरान उनकी पुत्रवधु इफरा और उनके पिता जो काफी वृ( हैं, घर पर ही मौजूद रहे। आरोप है कि इफरा ने मौके का लाभ उठाते हुए घर में रखे 19.50 लाख रुपये अलमारी के लॉकर से चोरी कर लिये और इफरा ने ये रकम अपनी मां हसरत और भाई हिम्माद के सहयोग से 13 दिसम्बर 2024 को चोरी की थी। चोरी हुई रकम में 5.50 लाख रुपये शाहनवाज के पिता के थे, जो उनको एनएससी मैच्योर होने पर मिले थे। जबकि शाहनवाज ने अपने जीपीएफ अकाउंट से प्लाट में मकान बनवाने के लिए 14 लाख रुपये निकलवाये थे और अलमारी के लॉकर में रखे हुए थे। शाहनवाज का आरोप है कि इफरा के सहयोग से रकम को बैग में भरकर उसकी मां हसरत और भाई हिम्माद बाइक पर ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में भी आये। कई लोगों ने भी इनको बैग में हड़बड़ी में रकम ले जाते हुए देखा। दिलशाद उर्फ पप्पू ने इनको टोका तो ये तेजी से भाग गये।
शाहनवाज का कहना है कि इस चोरी का पता उनको 20 दिसम्बर 2024 को तब लगा जबकि रकम निकालने के लिए लॉकर खोला गया। उसी दिन से वो आपसी समझ बूझ से मामला निपटाने में लगा रहा। आरोप है कि इफरा से पूछताछ की तो 26 दिसम्बर को उसने व उसके परिजनों ने धमकी दी कि ज्यादा बकवास की तो ब्लात्कार का मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा देंगे। उसी दिन शाहनवाज ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 16 जनवरी 2025 को शाहनवाज ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जांच के बाद अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शाहनवाज की तहरीर के आधार पर इफरा, उसकी मां हसरत और भाई हिम्माद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

Also Read This

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

10 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे नंदू जी महाराज, भजन संध्या, छप्पन भोग और श्याम रसोई होगी आकर्षण का केंद्र मुजफ्फरनगर। श्याम भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम सजने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 10 वर्षों बाद वृंदावन से नंदू जी महाराज की भजन प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर शनिवार को श्री गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग द्वारा मीडिया को बताया गया कि श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आगामी

Read More »

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »