झांसी में फसल बर्बाद होने से किसान ने की आत्महत्या, 15 दिन बाद होनी थी बेटी की सगाई

झांसी | उत्तर प्रदेश में मोन्था तूफान के असर से आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। झांसी जिले के मोठ थाना क्षेत्र के कुम्हरार गांव में धान की फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक किसान की पहचान कमलेश यादव (48) के रूप में हुई है। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

धान की फसल बर्बाद, कर्ज और शादी की चिंता से टूटे किसान

कमलेश यादव के बेटे भूपेंद्र यादव ने बताया कि पिता के पास 5 बीघा पैतृक जमीन थी और उन्होंने 10 बीघा खेत बटाई पर लिया था। सभी खेतों में धान की फसल बोई गई थी, जो अब कटाई के लिए तैयार थी।

इसे भी पढ़ें:  परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर पहुंचे संगीत सोम, ममता-राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना

लेकिन बीते तीन दिनों से लगातार बारिश और तूफानी हवाओं के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे पूरी फसल सड़ गई।

 “पिताजी बहुत परेशान थे। कहते थे—‘अब कुछ नहीं बचा’। रात में खाना नहीं खाया और सुबह कमरे में फंदे पर लटके मिले,” बेटे भूपेंद्र ने बताया।

परिजनों के मुताबिक, बेटी की सगाई 15 दिन बाद तय थी और फलदान की तैयारी चल रही थी। फसल के नुकसान और आर्थिक तंगी के कारण कमलेश गहरी चिंता में थे।

इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

मोन्था तूफान ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत

पिछले तीन दिनों में यूपी के कई जिलों — झांसी, ललितपुर, जालौन और बांदा — में आंधी और बारिश से खेतों में धान और तिलहन की फसलें बर्बाद हो गईं।

कई जगहों पर बिजली गिरने, पेड़ गिरने और मकान ढहने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

कृषि विभाग के मुताबिक, जिले में कई किसानों की फसलें 60–70% तक खराब हो चुकी हैं। प्रशासन ने राहत सर्वे शुरू करने की बात कही है।

गांव में मातम, प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश मेहनती किसान थे, लेकिन लगातार बारिश और नुकसान ने उन्हें तोड़ दिया।

Also Read This

देवबंद में CM की जनसभा कल, रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

सहारनपुर। देवबंद में 7 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में वीआईपी मूवमेंट और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यह डायवर्जन 6/7 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 7 मई शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बदले हुए रूट से कराई जाएगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को

Read More »

जिम ट्रेनर ने नशा देकर महिला डॉक्टर का किया यौन शोषण 

बरेली- यूपी के बरेली में नशा देकर महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया। आरोपी जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा देकर महिला डॉक्टर बेहोश किया था। इसके बाद शोषण करते हुए वीडियो बना लिया। आरोपियों ने ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये मांगे तो महिला डॉक्टर थाने पहुंच गईं। यूपी के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जिम में जाने वाली महिलाओं और युवतियों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, कोतवाली इलाके के एक जिम का संचालक और उसका भाई दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे। जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले

Read More »

देवबंद में भाजपा की जीत का जश्न, सुभाष चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटी

देवबंद। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के पक्ष में आए जनादेश के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। सहारनपुर जनपद के देवबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग और नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के बीच नारे लगाए और लोगों को बंगाली रसगुल्ला व लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विधानसभा चुनावों के रुझान/नतीजे Returning Officers द्वारा भरी जा रही जानकारी के आधार पर दिखाए जा रहे हैं और अंतिम डेटा Form-20 में साझा किया जाता

Read More »

बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटर

सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं, 10 जून तक आयेगा मई का बिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर स्वतः पोस्टपेड में बदलने के फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब बिना आवेदन और अतिरिक्त शुल्क के बिल मोबाइल पर मिलेगा। बकायेदारों पर सख्ती रहेगी, जबकि शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और कैंप की व्यवस्था भी की जा रही है। योगी सरकार ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस मामले में सोमवार को राज्य के बिजली मंत्री एके शर्मा ने सरकार के इस बड़े निर्णय की जानकारी मीडिया के सहारे लोगों को देने का काम किया। इसके

Read More »

नौ मई को बिजनौर में आ रहे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे कपिल देव

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम सहित अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर तय की रूपरेखा मुजफ्फरनगर। पड़ौसी और सियासी तौर पर मुजफ्फरनगर की पगडंडियों से जुड़े जनपद बिजनौर में आगामी 9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, वहीं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गये हैं। अभी तैयारियों

Read More »

नक्शा पास कराने और सील खुलवाने के नाम पर रिश्वत का आरोप, अवर अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक मकान की सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रकम मांग रहा था। शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा ने एंटी करप्शन संगठन को शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना उनके 130 गज के मकान पर लगी सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी

Read More »