अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरू

खतौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली (पंजीकृत) की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक परशुराम भवन, जमुना विहार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंडित के. पी. शर्मा तथा संचालन महामंत्री पंडित मुकेश शर्मा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 एवं 10 अगस्त को श्रावणी पर्व तथा मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बैठक में विनोद शर्मा को समारोह का संयोजक नियुक्त किया गया, जिन्हें आयोजन समिति का गठन करने का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त, शनिवार को प्रातः 5 बजे गंग नहर घाट पर पंचगव्य स्नान व पितृ तर्पण तथा प्रातः 8:30 बजे परशुराम भवन में हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान होंगे, वहीं 10 अगस्त रविवार को प्रातः 10 बजे मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। महासभा के महामंत्री पंडित मुकेश शर्मा ने क्षेत्र के सभी सजातीय अभिभावकों और छात्रों से आग्रह किया की है कि जो विद्यार्थी कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक आदि में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं, वे 6 अगस्त तक अपने अंकपत्र संयोजन समिति या सभा को अवश्य उपलब्ध कराएं।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में 12वीं की 150 से अधिक बेटियों का भव्य अभिनंदन

बैठक में सभा के अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहें। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सहयोग देने का संकल्प लिया।

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »