किसान मसीहा स्व. महेन्द्र्र सिंह टिकैत को दी श्रध्दांजलि

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन, भाकियूद्ध के संस्थापक और किसानों के मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर सिसौली सहित कई स्थानों पर श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर किसान भवन, सिसौली में हवन-यज्ञ कर उन्हें श्रध्दांजलि दी गई। कार्यक्रम को ‘जल, जंगल, जमीन व पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसान भवन में विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों समेत प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। हवन में आहुति देकर सभी ने चैधरी टिकैत के आदर्शों और विचारों को नमन किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया गया, जो टिकैत जी की व्यापक सोच और दूरदृष्टि का प्रतीक है। इस दौरान राजनीतिक और किसान नेताओं की विशेष उपस्थिति रही। श्रध्दांजलि सभा में कई दिग्गज नेता पहुंचे और किसान मसीहा स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत को स्मरण किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत किसानों की आवाज थे। उन्होंने हमेशा गांव, गरीब और किसान के हित में संघर्ष किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आज जब जल, जंगल और जमीन की स्थिति संकट में है, तब टिकैत जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने चौधरी टिकैत के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। भाकियू नेताओं ने किसानों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और किसान विरोधी नीतियों का विरोध करने का आहवान किया। चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि केवल एक स्मरण नहीं, बल्कि एक आंदोलन की पुनस्र्थापना थी। यह दिन उनके विचारों, सि(ांतों और संघर्ष की भावना को फिर से जीवंत करने वाला बन गया। इस दौरान डाॅ. संजीव बालियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री, योगराज सिंह, पूर्व मंत्री, हरेन्द्र मलिक, सांसद, चौ. नरेश टिकैत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियूद्ध, चौ. राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाकियूद्ध विनोद मलिक सहित अन्य गणमान्य लोग।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी कालेज मे बी.एड. पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन

Also Read This

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ ने सुनी फरियादियों की शिकायतपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को उज्ज्वल

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »