जीआईसी के हैप्पीनेस पार्क में एंट्री फीस पर हंगामा

मुजफ्फरनगर: शहर के जीआईसी मैदान पर एमडीए द्वारा बनाये गये महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क में आये दिन विवाद और हंगामा नजर आता है। यहां पर टैण्डर छोड़े बिना ही लोगों से शुल्क के रूप में वसूली करने पर कई बार हंगामा हो चुका है। अब यहां पर पार्किंग के पैसे लेने की भी शिकायत मिली है, लेकिन हर बार मामले को दबा दिया जाता है। इसी बीच मंगलवार को भी जीआईसी मैदान पर बने इस सुन्दर पार्क में एंट्री फीस वसूलने को लेकर फिर से बड़ा हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। यहां पर बच्चों के साथ पहुंचे एक अधिवक्ता ने वहां कार्यरत कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा अवैध रूप से लोगों से एंट्री फीस के नाम पर वसूली की जा रही है, इसका विरोध किया गया तो उनके साथ भी कर्मचारियों ने अभद्रता की।

इसे भी पढ़ें:  रोहाना शुगर मिल को मिली बड़ी राहत, भूमि प्रकरण पर स्टे आदेश होगा लागू

शहर के सरकूलर रोड स्थित जीआईसी मैदान पर मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के नेतृत्व में महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क को विशेष रूप से क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन कर तैयार किया गया है। 26 जनवरी के दिन इसका शुभारंभ किया गया और इसके बाद से ही यहां पर लोगों की भीड़ बच्चों को लेकर घूमने आ रही है। इस पार्क में आकर्षक फाउंटेन, सेल्फी वॉल, आधुनिक लाइट एंड साउंड सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ कारगिल शहीद स्मारक, टाॅय-ट्रेन, चिल्ड्रन पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। यह पार्क न केवल मनोरंजन का स्थान है, बल्कि इसे सामुदायिक कार्यक्रमों और शहरवासियों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए भी एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित किया गया है, लेकिन इसके शुभारंभ के बाद से ही इसके संचालन को लेकर अनेक विवाद खड़े हो गये हैं। कई बार यहां पर बिना टैण्डर छोडे ही कुछ लोगों के माध्यम से अवैध उगाही करने का प्रकरण भी सामने आया है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा यहां देखने को मिला। यहां पर पहुंचे एक अधिवक्ता ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस अधिवक्ता का कहना है कि यहां आने वाले लोगों से अवैध वसूली करने का काम किया जा रहा है। अभी कोई एंट्री फीस की व्यवस्था यहां पर लागू नहीं की गई, लेकिन बच्चों को घुमाने आने वाले लोगों से यहां पर वसूली करने का काम बेखौफ हो रहा है। इसी का विरोध उन्होंने किया तो यहां पर कार्यरत कर्मचारियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसको लेकर उन्होंने हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाने की स्टेडियम चैकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अधिवक्ता ने इस प्रकरण में डीएम से शिकायत कर कार्यवाही कराने की बात भी मौके पर कही है। 

इसे भी पढ़ें:  संयुक्त वैश्य मोर्चा से युद्धवीर सिंह ने मांगी माफी जाट समाज के सम्मानित लोगो ने भी खेद व्यक्त किया

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एसडीएम ने ओवरलोड वाहनों पर 6,71,400

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »