अमेरिका का भारत पर 25% टैरिफ का फैसला: ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का संकेत दिया है। उन्होंने 24 घंटों में दूसरी बार भारत से आने वाले उत्पादों पर 25% आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत को अमेरिका अपना सहयोगी मानता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों में भारत के साथ व्यापार कम हुआ है क्योंकि भारतीय आयात नीति में टैरिफ बेहद ऊंचे हैं। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि भारत की कुछ आर्थिक और व्यापारिक नीतियाँ ऐसी हैं, जो अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में व्यापार करना कठिन बना देती हैं।

इसे भी पढ़ें:  जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

उन्होंने रूस से भारत के रक्षा सौदों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि भारत अब भी मुख्य रूप से रूस से हथियार खरीदता है। इसके अलावा, भारत और चीन दोनों मिलकर रूस से काफी मात्रा में तेल और गैस आयात कर रहे हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर रूस पर यूक्रेन युद्ध रोकने का दबाव डाला जा रहा है। इन तमाम कारणों को मद्देनज़र रखते हुए अमेरिका ने यह निर्णय लिया है कि 1 अगस्त से भारत से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके साथ ही, कुछ मामलों में अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क भी लगाया जाएगा। ट्रंप का यह बयान दर्शाता है कि भारत और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ के आभूषण पार, तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सियासी तीरः लो भई, चमार का

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »