विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, राज्यपाल नहीं पढ़ सके अभिभाषण, हरियाणा सीएम व गृह मंत्री पर एफआईआर की मांग

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इससे पहले विपक्ष ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने किसान शुभकरण की मौत पर पंजाब सरकार को घेरा। विपक्ष ने जीरो एफआईआर दर्ज करने का मुद्दा उठाया और सरकार से इस मामले पर जवाब देने की मांग की। दोनों नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि अभिभाषण शुरू होने से पहले पहले दो मिनट का मौन रखा जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा से अभिभाषण शुरू होने देने की अपील की। इसके बाद शोरगुल और नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया। कुछ देर में कांग्रेस सदस्य वेल में पहुंचे। विपक्ष ने हरियाणा मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर केस दर्ज करने की मांग की। राजा वड़िंग ने कहा कि अभी सिर्फ एक एफआईआर हुई है। किसान प्रीतपाल पीजीआई में भर्ती हैं। उनके मामले में अभी तक कोई कर्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैं आपकी नाराजगी और गुस्से को समझ सकता हूं लेकिन आपको अपनी बात रखने का समय मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  संसद में डिंपल यादव पर टिप्पणी: इकरा हसन का कड़ा विरोध

 

कांग्रेस व शिअद नेताओं ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल ने नारेबाजी के बीच अपना अभिभाषण खत्म किया। वे केवल 9रू38 मिनट ही बोल सके। सदस्यों का सत्र में स्वागत संबंधी लाइन पढ़ने के बाद राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ा हुआ समझा जाए कहकर अपना अभिभाषण समाप्त किया। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है। लोकतंत्र की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए लोगों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब के कल्याण के लिए हर कदम उठाने के लिए मैं सीएम भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी प्राथमिकताएं शिक्षा और स्वास्थ्य हैं… राज्य में उनका पूरा ध्यान पानी पर है। इस सत्र में एक बजट पेश किया जाएगा जो पंजाब के पक्ष में होगा।

इसे भी पढ़ें:  केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर हादसा: सात लोगों की मौत

Also Read This

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »