भारतीय सेना ने आतंक को समर्थन देने वाले पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

भारत की सेना ने बुधवार आधी रात के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नौ आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया था।भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बुधवार को कंधार विमान अपहरण कांड का मुख्य अरोपी व पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर की मौत हो गई। अब्दुल रऊफ सन 2002 में इजराइली पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या करने वाले अल-कायदा से जुड़े आतंकियों में भी शामिल था।

केंद्र की मोदी सरकार ने एक प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें दो महिला अधिकारियों विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर 100 प्रतिशत सटीक हमले दिखाने वाले दृश्य साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तैनात किया था। भारत द्वारा हमलें में शिविरों में वे प्रशिक्षण केंद्र शामिल थे, जहाँ 26/11 के हमलावर अजमल कसाब और साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली को प्रशिक्षित किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के प्रमुख से मिलना डील होना नहीं: CJI डीवाई चंद्रचूड़

इस हमले के जवाब में, बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी और मोर्टार से गोले दागे, जिसमें तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित 16 नागरिक मारे गए। पुंछ में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां 13 नागरिक मारे गए और 60 से ज्यादा घायल हो गए। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने अंधेरे की आड़ में 7-8 मई की रात को नियंत्रण रेखा के पास 4 राज्यों में 15 सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, भारत की एस-400 रक्षा प्रणाली ने इन प्रयासों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया , जिससे किसी भी भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान पर कोई सीधा हमला नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में राहत और रेस्क्यू का मिशन जारी: धराली से युवक का शव मिला, हर्षिल से 11 जवानों को बचाया गया

पाकिस्तान के जवाब में भारत ने पाकिस्तानी वायु रक्षा रडार को निशाना बनाने के लिए इज़रायली हार्पी कामिकेज़ ड्रोन लॉन्च किए और लाहौर में सिस्टम को नष्ट कर दिया। चीन निर्मित HQ-9 मिसाइल रक्षा प्रणाली के बेअसर होने के साथ, लाहौर में पाकिस्तानी सेना प्रभावी रूप से रक्षाहीन हो गई है।। भारत ने पाकिस्तान के दो JF17 और एक F-16 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है।भारतीय सेना पर हमें गर्व है।

इसे भी पढ़ें:  संसद में डिंपल यादव पर टिप्पणी: इकरा हसन का कड़ा विरोध

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  कान तक पहुंचा काम–बेटी प्रीति सिंह की सफलता से परिवार हुआ गदगदबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का देवलोक गमन, जैन समाज में छाया शोकपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »