डिंपल यादव पर टिप्पणी भारी पड़ी, मौलाना साजिद रशीदी नोएडा में हुए हमले का शिकार

नोएडा: समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एक न्यूज़ चैनल के लाइव डिबेट में शामिल हुए। डिबेट पूरा होते ही कुछ लोगों ने मौलाना पर अचानक हमला कर दिया और उन पर कई थप्पड़ जड़ दिए।

इसे भी पढ़ें:  एअर इंडिया विमान हादसे में चौंकाने वाला खुलासा: मृतकों के अवशेषों की गलत पहचान, ब्रिटेन भेजे गए गलत शव

बताया जा रहा है कि मौलाना ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई, और चैनल स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें हमलावरों से छुड़ाया गया।


हमले को लेकर मौलाना साजिद ने दो सपा कार्यकर्ताओं – कुलदीप भाटी और मोहित नागर – पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सेक्टर-126 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  पति के प्यार में नहीं, प्रेमी के लिए बनी कातिल: सोनम ने साजिश रच कर करवाई पति की हत्या, खाई में खुद दिया धक्का


दरअसल, यह पूरा मामला कुछ दिन पहले की एक टिप्पणी से जुड़ा है। 22 जुलाई को सपा सांसद डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव के साथ दिल्ली की एक मस्जिद गई थीं, जहां पार्टी की बैठक हुई थी। उसी दिन मौलाना रशीदी ने एक टीवी डिबेट में डिंपल यादव के पहनावे को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी फैल गई थी।

इसे भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा


इस मामले में मौलाना के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज हो चुका है और प्रदेश के अन्य जिलों में भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मौलाना को नोटिस जारी किया है।

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पति के प्यार में नहीं, प्रेमी

Read More »