रुद्रप्रयाग के रुमसी गांव में बादल फटने से भारी तबाही, केदारनाथ यात्रा भी रोकी गई

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार देर रात अतिवृष्टि और संभावित बादल फटने की घटना ने रुमसी गांव को बर्बादी के मंजर में बदल दिया। रात करीब 2 बजे गांव में जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे लोग हड़बड़ाकर घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक जलप्रलय गांव में तबाही फैला चुका था।


 रात भर मची तबाही, मलबे में दबे घर और वाहन

गांव के कई मकान पूरी तरह से मलबे में दब गए हैं। कई वाहन भी इस मलबे में गायब हो चुके हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सुबह होते ही जब गांववालों ने चारों ओर नजर डाली तो हर दिशा में केवल मलबा और बर्बादी दिखी।

इसे भी पढ़ें:  कोच और खिलाड़ियों की बहस ड्रेसिंग रूम तक ही रहनी चाहिए- गंभीर

कुछ जगहों से मोटरसाइकिल के हैंडल, वाहनों के टायर और घरों के टूटे हुए हिस्से मलबे से झांकते नजर आए। इंटर कॉलेज रुमसी के आसपास की स्थिति बेहद भयावह बनी हुई है — स्कूल परिसर में भी मलबा और पत्थरों का ढेर जमा है।

 रेस्क्यू टीम रवाना, SDRF और प्रशासन मौके पर

स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर भेज दी गई हैं। अब तक किसी जानमाल की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मलबे में दबे लोगों की आशंका को देखते हुए राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  दुनिया के किसी नेता ने नहीं रोका भारत को, पाकिस्तान ने गुहार लगाई: पीएम मोदी

 केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद, गौरीकुंड में पहाड़ी ढही

उधर, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी अतिवृष्टि ने कहर बरपाया है। गौरीकुंड के पास भारी बारिश के चलते पहाड़ी दरक गई, जिससे वहां मलबा और पत्थर गिरने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सुरक्षा कारणों से पैदल यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत – 29 घायल, करंट की अफवाह और चारदीवारी बनी हादसे की वजह

Also Read This

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »