एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र एवं मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों का उपचार

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में नेत्र रोग और मनोरोग चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा कुल 103 रोगियों को उचित परामर्श के साथ उपचार प्रदान कर लाभान्वित किया। इनमें से 10 नेत्र रोगियों का मोतियाबिन्द के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, साथ ही अन्य रोगियों को दवाईयों का भी वितरण कर सेवा की गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर के साथ ही मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 9.00 बजे से 12.30 बजे तक किया गया। शिविर का शुभारंभ वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सचिव विजय शंकर, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं प्रधानाचार्या मती मोनिका गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ ही मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें वरदान नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का परीक्षण किया तो वहीं मानसिक रोग विशेषज्ञा डा. जेबाईश रहमान (एमबीबीएस, एमडी साइकेट्री) ने अपनी सेवा प्रदान की और रोगियों का निःशुल्क उपचार करते हुए उनको उचित परामर्श दिया। रोगियों को शिविर में निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद पाये जाने पर मरीजों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर ऑपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, आपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी।

इसे भी पढ़ें:  मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी चोरी, नौ लाख का जुर्माना

नेत्र शिविर में कुल 103 रोगियों को लाभान्वित किया गया। इनमें 84 नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। मोतियाबिन्द पाये जाने पर 10 रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए हुआ। जबकि मानसिक रोग परामर्श शिविर में 19 रोगियों को परामर्श और दवाईयों उपलब्ध कराई गई। प्रधानाचार्या मति मोनिका गर्ग ने बताया कि आगामी शिविर अगस्त माह में चौथे रविवार 25 जुलाई, 2024 को प्रातः 9.00 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। शिविर में साइकेट्री विशेषज्ञ डॉ. जैबाइश रहमान के अलावा वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अमित प्रजापति, मणिप्रकाश त्यागी, एसके गौड एडवोकेट, डा. अजहर हुसैन ने अपनी सेवा प्रदान की। शिविर के आयोजन में विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  14 साल से फरार दस हजार का इनामी अजेन्द्र पुलिस ने दबोचा

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »