11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनमानस में स्वास्थ्य और संतुलन का जागरणः कपिल देव

मुज़फ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तत्वधान पर आज मुज़फ्फरनगर में दो महत्वपूर्ण योग शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नागरिकों संग योगाभ्यास किया।

पहला शिविर कम्पनी गार्डन, मुज़फ्फरनगर में आयोजित हुआ, जहाँ सुबह की स्फूर्ति भरी किरणों के बीच बड़ी संख्या में नागरिकों ने एकत्र होकर योग की विविध क्रियाओं में भाग लिया। इसके पश्चात मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, शहर गौशाला में आयोजित दूसरे शिविर में भी भाग लिया और वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों व नागरिकों को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने भाजपा प्रत्याशी का कराया नामांकन

मंत्री कपिल देव ने कहा कि ष्योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में लाने का कार्य करता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुका है और भारत की यह प्राचीन विद्या अब जन-जन तक पहुँच रही है। उन्होंने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वास्थ्यवर्धक जीवन की ओर अग्रसर हों। उन्होंने यह भी कहा कि योग शिविरों जैसे आयोजनों से समाज में सामूहिक स्वास्थ्य चेतना का विकास होता है, जो ष्नए भारत के स्वस्थ नागरिकों की नींवष् तैयार करता है।

इसे भी पढ़ें:  एसडी कॉलेज में छात्र ने छात्रा पर सरेआम बरसाये थप्पड़, वीडियो वायरल


कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारी, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएँ एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। योगाचार्यों द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन आदि की क्रियात्मक प्रस्तुति दी गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए उन्हें योग के प्रसार में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया। योग करें, निरोग रहें! के मंत्र के साथ यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो मुज़फ्फरनगर वासियों के लिए न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि आत्मिक शांति और एकजुटता का संदेश भी लेकर आया। कार्यक्रम मे आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. रिम्पल चौधरी योग नोडल अधिकारी, डॉ. मानवेन्द्र एवं योग प्रशिक्षक भावना पाल, जैकी कुमार, वरुण सिंह, पुष्पा चौधरी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष मौहम्मद अय्यूब व सैफ रहमान के अलावा कुल 55 लाभार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेले में झूलो और साईकल स्टैंड पर रेट कम न होने से नाराज़ दर्जनो सभासदों ने मेला चैयरमैन पति को सौंपा ज्ञापन

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »