एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए-योग’ विषय का सार्थकता प्रदान करते हुए मनाया गया। इस दौरान योग और प्राणायाम के विभिन्न आसन के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी अन्य व्यायाम का प्रशिक्षण देकर सभी से योग को एक नियमित दिनचर्या के रूप में अपनाने की अपील की गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को सवेरे जीवन में योग को अपनाकर निरोगी होने के प्रेरक संदेश के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने प्रांगण में पधारे योगाचार्य श्री शिवांक चौधरी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ सदस्यों ने योगाचार्य के मार्गदर्शन में योग एवं प्राणायाम किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारी


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में योग सत्र का शुभारंभ गायत्री मंत्र के जाप के साथ हुआ और इसके उपरांत योगाचार्य द्वारा सभी विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, तथा ध्यान साधना जैसी क्रियाओं में भाग लिया। योगाभ्यास के साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती में 31161 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र 16 को मिलेंगे

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, योग हमें शारीरिक, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान के साथ ही हमारी शारीरिक प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है। उन्होंने सभी को योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरुक भी किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में रहकर योग को अपनी नियमित दिनचर्या बनाने का संकल्प लिया। 

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचे

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचेप्रवीण ठकराल ने कहा कि नवरात्रि के

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »