MUZAFFARNAGAR-रामलला का जश्न मनाने को सड़कों पर उमड़ा सनातनी सैलाब

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की स्थापना और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल पूर्ण होने पर पूरे देश में वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद मुख्यालय पर भी राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।

रामपुरी से निकली शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम और अन्य अतिथियों ने यहां पर भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करे हुए पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि यह सनातन धर्म के लोगों की आस्था और विश्वास की जीत है, उनकी एकजुटता की जीत है कि आज पूरी दुनिया अयोध्या में भव्य श्री राम धाम का दर्शन कर रही है।

यह जीत 500 साल की लड़ाई के बाद मिली है। आज हम खुशी खुशी भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मना रहे हैं। ये दृश्य और अवसर अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी से एकजुट रहते हुए सनातन धर्म की रक्षा में योगदान करने का आह्नान भी किया। इसके बाद यहां से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई और यह शोभायात्रा पूरे शहर में निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर आने के बाद यातायात व्यवस्था ठप होकर रह गई। शहर में कई स्थानों पर काफी लंबा जाम लगा नजर आया। पुलिस यातायात का सुचारू करने में जुटी रही। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनमानस में स्वास्थ्य

Read More »