गांव जौला में आधी रात लगी भयंकर आग, दस लाख का नुकसान

मुजफ्फरनगर। बीती रात बुढ़ाना क्षेत्र के चर्चित गांव जौला में एक कबाड़ी के यहां पर भयंकर आग लग जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तक आग की चपेट में आने के कारण एक भैंस और उसका लवारा जलकर मर गये तथा लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख में बदल गया। गनीमत रही कि आग घेर में बनाये गये मकान तक नहीं पहुंची वरना और ज्यादा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारण सामने नहीं आ पाये हैं, इसके लिए जांच की जा रही है। पीड़ित का दावा है कि इस अग्निकांड में उसको करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग ने जांच भी प्रारम्भ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गंाव जौला निवासी तालिब हसन पुत्र महबूब गांव में ही प्लास्टिक और पॉलीथिन आदि कबाड़ खरीदने का काम करता है। तालिब ने अपनी भूमि पर एक बड़ा घेर और घेर पर ही दो मंजिला मकान रहने के लिए बनाया हुआ है। घेर में अलग से छप्पर डालकर तालिब पशुपालन भी करता है। घेर में ही तालिब द्वारा प्लास्टिक और पॉलथिन आदि कबाड़ एकत्र किया हुआ था। बीती रात किसी समय अचानक ही इस कबाड़ में आग लग गई। प्लास्टिक और पॉलीथिन होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों और तालिब व उसके परिजनों की आंख खुली तो तब तक आग फैलने लगी थी। इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही परिजनों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए अपने अपने स्तर से प्रयास प्रारम्भ कर दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों की दबंगई, वीडियो हुआ वायरल

बुढ़ाना फायर स्टेशन प्रभारी अंतराम सिंह ने कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। थोड़ी देर में मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई, लेकिन तब तक आग के कारण घेर में भण्डार किया गया कबाड़ पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। इसके साथ ही आग ने पशुओं के छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें तालिब की एक भैंस और उसका लवारा भी जलकर मर गये। आग इतनी भयावह थी कि लपटें काफी ऊंची उठ रही थी। आसपास के ग्रामीणों में भी दशहत फैल गई थी। बुढ़ाना फायर स्टेशन इंचार्ज अंतराम सिंह ने बताया कि करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। वो एक पम्प और एक फायर टैण्डर लेकर गांव जौला में मौके पर पहुंचे। आग जहां लगी थी वो एक घेर था और उसी में दूसरी साइड रिहायशी मकान बना हुआ था। तालिब कबाड़ी का कार्य करता है। उसने अपने घेर में पशुओं को पालने के साथ ही बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और पॉलीथिन का कबाड़ एकत्र कर रखा था। उन्होंने बताया कि कबाड़ में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला। आग के कारण और नुकसान को परखने के लिए जांच की जा रही है। घर तक नहीं पहुंची थी आग ये गनीमत रही। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था। पीड़ित तालिब ने बताया कि आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया है। इस आग में करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है। 

इसे भी पढ़ें:  एक माह से गायब डॉ. अतुल को सीएमओ की अंतिम चेतावनी

Also Read This

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एक माह से गायब डॉ. अतुल

Read More »