एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूप

मुज़फ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत भव्य वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप रहीं, जिन्होंने जन्म लेने वाले बच्चों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जुलाई माह में उत्तर प्रदेश भर में आयोजित हो रहे वन महोत्सव-2025 के अंतर्गत यह अभियान हीटवेव से ग्रीनवेव की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 1 से 8 जुलाई तक जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट दिया जा रहा है और इन बच्चों की माताओं को एक पौधा भेंट किया जा रहा है, जिसे नवजात की तरह ही पालने का आह्वान किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शिव मूर्ति पर किया योग, जगाई स्वास्थ्य चिंता की अलख

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस पहल को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए नवजात शिशुओं और माताओं को इससे जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में कुल 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2017 से 2024 के बीच प्रदेश में 204.92 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और हरित आवरण में 3 लाख एकड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों व अस्पताल कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आभा आत्रे, क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सोनकर, डीएचओ डॉ. रचना सिंह एवं वन दरोगा दीपांजलि सहित कई संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  थार की छत पर नाचा था, कट गया 38 हजार 500 का चालान

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अदालत

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »