MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर करंट से युवक की मौत, मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। मूसलाधार बारिश के बीच देर रात हुए एक हादसे में कांवड़ मार्ग से गुजरते एक युवक की विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने डिवाईडर को तोड़ दिया और युवक की मौत को लेकर नगरपालिका, विद्युत विभाग को जिम्मेदारी बताया। एक युवक ने करंट की चपेट में आकर पानी में गिरे युवक को लकड़ी के सहारे हटाने का प्रयास भी किया। बाद में पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने भी रोष जताया, लेकिन बिना कार्यवाही के शव घर ले गये और गुरूवार को जनाजा सुपुर्दे खाक कर दिया। घटना कांवड़ मार्ग पर होने के कारण पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मचा नजर आया और अफसरों ने सुबह मौके का निरीक्षण करते हुए जांच के आदेश दिये।

बुधवार की रात शहर और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से हर जगह भयंकर जलभराव हो गया। शहरी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर भी कई जगह भारी जलभराव हो रहा था। लोगों का कहना है कि बारिश और जलभराव के बीच ही मदीना चौक के पास एक युवक सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी बीच डिवाईडर के पास पहुंचने पर युवक को करंट लगा और वो पानी के बीच ही गिरकर बेसुध हो गया। घटना के दौरान एक दूसरा युवक उसे लकड़ी की डंडी के सहारे हटाकर बचाने का प्रयास करता है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। सिविल लाइन थाना की पीआरवी 2203 ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहंुचाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लाने वाले पीआरवी पर तैनात हैड कांस्टेबल मौहम्मद असलम ने बताया कि पहले युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में मृतक की पहचान 22 वर्षीय समद पुत्र नूर मौहम्मद निवासी बझेडी रोड सैफी कालोनी के रूप में हुई। सूचना पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं लोगों में घटना को लेकर आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने डिवाईडर को तोड़ दिया और आरोप लगाया कि नगरपालिका द्वारा पथ प्रकाश के लिए लगाई गये स्ट्रीट लाइट पोल से निकल रहे तार के करंट से ही युवक समद की मौत हुई है। उन्होंने कार्यवाही की मांग की। वहीं युवक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। पंचनामा भरने के बाद शव रात्रि में ही परिजनों को सौंप दिया गया था। गुरूवार की सुबह परिजनों ने समद के जनाजे को सुपुर्दे खाक कर दिया।

कांवड़ मार्ग पर घटना को लेकर प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। गुरूवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी राजू कुमार साव और नगर पालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। यहां विद्युत पोल से निकल रहे तार का भी जायजा लिया और लोगों के बीच ही उस तार को चलती लाइन में पथ प्रकाश प्रभारी जेई जितेन्द्र कुमार ने अपने हाथ में पकड़कर दिखाया। लोगों ने विद्युत पोल की लाइटिंग की जांच कराने की मांग की, इस पर डिवाईडर तुड़वाकर लाइन चैक करने के लिए काम शुरू कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर बारिश के बीच एक युवक की अचानक सड़क पार करते समय डिवाईडर के पास मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि विद्युत करंट से मौत हुई है। ऐसे में मौके पर जाकर पालिका, विद्युत विभाग की तकनीकी टीम से परीक्षण कराया गया। प्रथम दृष्टया करंट से मौत होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई और नंगे तार का फाल्ट भी नहीं मिला है, फिर भी जांच के आदेश देते हुए पालिका और विद्युत विभाग से सुरक्षा सम्बंधी रिपोर्ट मांगी गई है। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी बिन्दुओं पर गहन परीक्षण के आदेश दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेना

विद्युत पोल इंन्सुलेटिड, तार नंगा नहीं करंट कहां से आया

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया है। जांच में डिवाईडर पर लगे पालिका के पथ प्रकाश विद्युत पोल से करंट की संभावना नहीं मिली है, क्योंकि विद्युत पोल को इन्सुलेटिड कराया गया है और जो तार डिवाईडर से निकला बताया गया है, वो भी कई लेयर में इन्सुलेटिड पाया गया है। इंजीनियर और तकनीकी टीम से भी परीक्षण कराया गया है। दो पोल के बीच का डिवाईडर तोड़कर अंडरग्राउंड लाइन चैक करने के लिए भी कहा गया है। पथ प्रकाश प्रभारी जेई जितेन्द्र कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। यहां से करंट लगने की संभावना से उन्होंने भी इंकार किया है। ईओ ने कहा कि रात्रि में भयंकर बारिश थी, दो से ढाई फीट पानी लम्बे क्षेत्र तक भरा हुआ था। ऐसे में पानी में कहीं से भी करंट आने की पूरी संभावना है, यह किसी की दुकान, मकान या विद्युत विभाग के पोल एवं ट्रांसफार्मर से भी आ सकता है। इस सम्बंध में प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। सुझाव दिया गया है कि ऐसी भयंकर बारिश के दौरान जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को बंद किया जाये ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाये 32 लाख

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  “आजम खां का हक छीना गया” :

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेनाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाटलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »