भ्रष्टाचार पर कार्यवाही-आईआईए ने जताया मंत्री कपिल देव का आभार

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर चौप्टर के चेयरमैन अमित जैन द्वारा जीएसटी के भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध किए गए मजबूत प्रतिरोध और भ्रष्ट अधिकारी को सक्रिय सेवा से हटाने में हासिल की गई सफलता को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल को श्रेय देते हुए कहा कि हम अपने चुने हुए प्रतिनिधि कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार’ का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  सभासद की शिकायत-ईओ ने पालिका को लगा दिया 50 लाख का फटका

उन्होंने अपने बयान में कहा कि कपिल देव अग्रवाल न केवल मुजफ्फरनगर बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश के उद्योगों के लिए एक दृढ़ सहारा रहे हैं। मुजफ्फरनगर में व्यापारिक/उद्योगिक सुगमता को बढ़ावा देने के उनके लगातार प्रयासों के कारण वह राज्य विधानसभा में मुजफ्फरनगर के सबसे विश्वसनीय और पसंदीदा प्रतिनिधि बने हैं।

अमित जैन ने मीडिया को बताया कि जब उन्हें भ्रष्ट जीएसटी अधिकारी द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के बारे में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई, तो उन्होंने तत्परता से प्रधान सचिव एम. देवराजन और आयुक्त नितिन बंसल को निर्देशित किया कि इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उत्तर प्रदेश के व्यापारिक माहौल को नुकसान न पहुंचे। कहा कि उनकी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप भ्रष्ट अधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नेतृत्व के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा और हमें देर रात तक हुए निर्णयों की जानकारी देते रहे। आईआई चेयरमैन ने कहा कि हम कपिल देव अग्रवाल का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हर बार की तरह उद्योगों के साथ खड़े होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत और निर्णायक कदम उठाए हैं’। 

इसे भी पढ़ें:  हाथरस कांड अफसरों की लापरवाही और अनदेखी की देनः नरेश टिकैत

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सभासद की शिकायत-ईओ ने पालिका को

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »