एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियर

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बने टोल प्लाजा के समीप रोहाना खुर्द जाने वाले मार्ग पर टोल प्लाजा के द्वारा बूथ और बैरियर बनाकर रास्ता रोके जाने के मामले में मिली शिकायत के आधार पर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा पुलिस को बैरियर हटवाकर गांव का रास्ता खुलवाने के आदेश दिये थे, जिस पर रोहाना चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने टोल पर पहुंचकर गांव के रास्ते पर लगाये गये बैरियर को हटवाया गया। इसको लेकर पुलिस और टोल कर्मचारियों में काफी देर तक बहस भी होती रही, लेकिन पुलिस एडीएम का आदेश बताकर बैरियर हटवाकर चली आई। इसके साथ ही टोल मैनेजर ने कहा कि उनके पास हाईवे अथॉरिटी के आदेश हैं, जो एडीएम के समक्ष पेश किये जायेंगे। रोहाना खुर्द का बैरियर हटने से टोल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बता दें कि साल 2018 में रोहाना खुर्द के पास सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर टोल प्लाजा बनाया गया था। इसका संचालन देवबंद हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। यहां पर टोल शुल्क से बचने के लिए टोल से करीब 20 मीटर की दूरी पर ही रोहाना खुर्द को जाने वाले मार्ग का वाहन चालक प्रयोग करते रहे हैं। इससे टोल प्लाजा को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। कई साल से यहां पर टोल प्लाजा के द्वारा बूथ बनाकर कुछ कर्मचारियों की तैनाती की गई और यहां बैरियर लगाकर यहां से जाने वाले वाहनों की भी जांच पड़ताल की जाने लगी। आरोप है कि यहां पर गांव के वाहनों से भी जबरन टोल शुल्क वसूला जाने लगा है। इसी की शिकायत मिलने पर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को आदेश दिये थे कि रोहाना खर्दु जाने वाले मार्ग पर टोल प्लाजा द्वारा बनाये गये बैरियर और बूथ को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाये। बुधवार को रोहाना चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे और रोहाना खुर्द जाने वाले मार्ग पर टोल प्लाजा की ओर से लगाये गये बैरियर को हटवाने के साथ ही टोल मैनेजर को वहां पर बनाया गया बूथ भी हटवा लेने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज के लिए जमीन देने पर जहीर फारूकी को किया सम्मानित

रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर ब्रिजेन्द्र बिक्रम सिंह ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी के रूल के अनुसार टोल प्लाजा के 20 से 25 मीटर के दायरे में आने वाले अप्रोच रोड पर भी टोल शुल्क वसूलने के लिए बैरियर लगाया जा सकता है। इसके लिए हाईवे अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद साल 2018 में रोहाना खुर्द जाने वाले मार्ग पर जोकि टोल का अप्रोच रोड है पर बैरियर लगाया गया है। यहां पर गांव के लोगों से आईडी देखकर निःशुल्क आवागमन कराया जा रहा है, लेकिन टोल शुल्क बचाने के लिए दूसरे लोग भी अपने वाहन यही से निकालते हैं, इससे टोल को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आज पुलिस ने बैरियर हटवाकर कुछ वाहनों को निकलवाया है। हम हाईवे अथॉरिटी के आदेश एडीएम से मिलकर दिखायेंगे। रोहाना खुर्द पर बैरियर को फिर से चलवाया जायेगा। हाईवे अथॉरिटी की अनुमति को कोई नकार नहीं सकता है। 

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर की हिंदू पंचायत के जवाब में सपा की मुस्लिम पंचायत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदमः कपिल देवजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »