कनेक्शन काटने पहुंचे जेई से बोला बदमाश-जो खम्भे पर चढ़ा खोपड़ी उड़ा दूंगा….

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग के राजस्व वसूली अभियान के दौरान बड़े बकायादारों पर कार्यवाही के लिए कनेक्शन काटने का दबाव बनाकर बकाया धन वसूलने में जुटे विद्युत अधिकारियों के सामने विरोध का मामला भी बन रहा है। ऐसे ही एक बकायादार से वसूली करने के लिए गांव में अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे अवर अभियंता को धमकाया और डराया गया। सीधे तौर पर बदमाश किस्म के व्यक्ति ने कनेक्शन काटने पर खोपड़ी उड़ा देने की धमकी दे डाली। इस विरोध और धमकी के कारण अवर अभियंता को टीम के साथ वापस लौटना पड़ा और अभियान रूक गया। मामले में थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गयी है।

ककरौली स्थित 33/11केवी बिजली घर के अवर अभियंता मंगतराम ने थाने में दी तहरीर में पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो विभागीय स्तर पर चलाये जा रहे बिजली चोरी रोको और राजस्व वसूली अभियान के लिए क्षेत्र में बकाया वसूली के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को वो बिजली घर से एसएसओ शहजाद अहमद, एपीओ मनीष चौधरी और लाइनमैन मुरसलीन व राहुल कुमार के साथ क्षेत्र के गांव दौलतपुर में गये थे। यहां पर बकायादारों के विद्युत संयोजन की चैकिंग करते हुए बकाया धनराशि जमा करने वालों के कनेक्शन काटने की कार्यवाही की तैयारी कर रहे थे। जेई मंगतराम ने बताया कि गांव दौलतपुर निवासी उपभोक्ता उस्मान पुत्र मौसम अली पर विद्युत विभाग का 84933 रुपये का राजस्व बकाया है। उस्मान द्वारा पैसा जमा नहीं कराने के कारण विभागीय टीम के साथ उसका विद्युत कनेक्शन काटने की तैयारी की तो गांव का ही निवासी बदमाश किस्म का व्यक्ति उन्नाब हसन पुत्र शैदा हसन भी अन्य 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के साथ वहां पर आया और बकायादार उस्मान का कनेक्शन काटने का विरोध करने लगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूकड़ा में दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

जेई मंगतराम ने बताया कि उन्नाब हसन पर भी विद्युत बिल के रूप में 01 लाख 40 हजार रुपये का राजस्व बकाया चल रहा है। वो जमा नहीं करता और गांव में कार्यवाही करने का विरोध करते हुए डराता और धमकाता है। सोमवार को भी उन्नाब ने टीम को अभियान में कार्य करने से रोका और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का काम किया। उसने सीधी धमकी दी कि यदि उस्मान का कनेक्शन काटने के लिए कोई भी खम्भे पर चढ़ा उसकी खोपड़ी को उड़ा देगा। जेई का आरोप है कि गांव में बिजली चोरी भी उन्नाब ही करा रहा है। वो गांव में टीम के आने का मुखर विरोध करता है और टीम को बंधक बनाने की धमकी देता रहता है। जेई ने बताया कि उन्नाब की धमकी के कारण ही दौलतपुर गांव में अभियान को रोकना पड़ा। इससे सरकार के राजस्व की हानि हुई। जेई ने आरोप लगाया कि अभद्रता करते हुए उसने धमकी दी कि कोई भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी गांव में आया तो जान से मार दूंगा। जेई की तहरीर पर ककरौली पुलिस ने कार्यवाही प्रारम्भ्ज्ञ कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, हादसे में एक चालक की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, हादसे में एक चालक की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने 109 लाख रुपये से बनी सड़कों का किया लोकार्पणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः

Read More »