बडसू प्रकरण में प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने किसान को समझाया

मुजफ्फरनगर। भूमि विवाद को लेकर अफसरों पर समस्या का निस्तारण नहीं कराये जाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर परिवार सहित आत्मदाह की धमकी देने वाले किसान के प्रकरण में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शनिवार को सीओ और एसडीएम खतौली ने पीड़ित के घर जाकर उससे तथा उसके परिजनों से वार्ता की और मामले की जानकारी लेने के साथ ही उसके कानूनी निदान का सुझाव भी दिया। अफसरों के समझाने के बावजूद भी किसान भूमि विवाद का निपटारा नहीं कराने पर धर्म परिवर्तन और आत्मदाह की चेतावनी पर अडिग रहा तो सीओ और एसडीएम ने वहीं पर डेरा जमाकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फोर्स उसके घर पर तैनात कर दी है। गांव के जिम्मेदार लोगों को भी इस मामले में उसको समझाने के लिए लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बता दें कि गत दिवस शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा भूमि विवाद में शिकायत के बावजूद भी अफसरों के द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं कराये जाने का आरोप लगाते हुए परिवार सहित धर्म परिवर्तन और आत्मदाह की चेतावनी दी गई। जानकारी करने पर पता चला कि यह वीडियो थानाक्षेत्र रतनपुरी के ग्राम बडसु निवासी ओमपाल पुत्र स्व. ताराचंद ने वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था। शनिवार को सवेरे ही सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव पुलस फोर्स के साथ गांव बडसू पहुंचे। यहां पर दोनों अफसरों ने पीड़ित ओमपाल और उसके परिजनों से वार्ता की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्ष

एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने बताया कि प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि ओमपाल व उसके भतीजे नितिन पुत्र स्व. राजेन्द्र निवासीगण बडसु थाना रतनपुरी द्वारा वर्ष 2013-14 में अपनी 11 बीघा जमीन का बैनामा कराया गया था। ओमपाल व नितिन उस बैनामे को निरस्त करते हुए अपनी जमीन को वापस लेना चाहते हैं। सीओ बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह व एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव द्वारा मौके पर जाकर ओमपाल से वार्ता करते हुए उसे समझाने का प्रयास किया गया। साथ ही अपने वाद के निस्तारण हेतु न्यायालय में वाद दायर करने के लिए कहा गया है। एसडीएम अपूर्वा ने बताया कि प्रशासन के संज्ञान में ये प्रकरण आते ही इसका समाधान कराने का पूरा प्रयास किया गया है। बैनामा सिविल न्यायालय से ही निरस्त कराया जा सकता है। ओमपाल को समझाया गया है, लाख समझाने के बावजूद भी ओमपाल द्वारा बार बार आत्मदाह की चेतावनी देकर कानून व्यवस्था का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति समान्य है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इंडस्ट्रीयल एजुकेशन टूर

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोपाष्टमी पर्व पर मंत्री कपिल देव ने किया गौ पूजनसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »