शिकायत के बाद आधी रात रैन बसेरे पहुंची ईओ डॉ. प्रज्ञा, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। सर्दी के बीच रात्रि में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को विश्राम के लिए आश्रय उपलब्ध कराने के शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों पर अधिकारी रात्रिकालीन भ्रमण में कोई भी कोताही नहीं बरत रहे हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की संवेदनशीलता ने अधीनस्थ अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया है। इसी बीच नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन पर अव्यवस्था की शिकायत मिली तो वो खुद ही उसकी सत्यता परखने के लिए निकल पड़ी। उन्होंने आधी रात रैन बसेरों के साथ ही शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर में एक स्थाई और दो अस्थाई रैन बसेरों का संचालन कराये जाने के साथ ही करीब 30 स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे हैं ताकि सर्द रातों में भीषण ठंड से बेसहारा लोगों को राहत प्रदान की जा सके। इस व्यवस्था के लिए डीएम और पालिका अध्यक्ष के साथ ही सभी प्रशासनिक और पालिका के अधिकारी लगातार रात्रि भ्रमण कर रहे हैं। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को रात्रि में शिकायत मिली कि रैन बसेरों में अव्यवस्था बनी हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भीषण सर्दी और भयंकर कोहरे के बीच ही ईओ डॉ. प्रज्ञा तत्काल रेलवे स्टेशन पर स्थित स्थाई रैन बसेरे पर पहुंची और वहां पर निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का ायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में गंदगी देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

वहां पर ठहरे हुए लोगों से भी जानकारी ली। ईओ ने बताया कि रैन बसेरे में एक बैड पर बिस्तर नियमानुसार सही नहीं पाया गया था। यहां पर कम्बल नहीं उपलब्ध मिला तो ईओ ने केयर टेकर को मौके पर फटकार लगाई और तमाम व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने रैन बसेरे के समक्ष लकड़ी पड़े होने के बावजूद भी अलाव नहीं जलाने पर नाराजगी जताई। उनको बताया गया कि यहां पर कुछ लोगों ने मुख्य द्वार के सामने जलने वाला अलाव साइड में जला रखा है। ईओ ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण में पाया गया कि वहां पर रहने वाली महिला ने अपने बच्चों की खातिर अलाव साइड में जलाया हुआ था ताकि सर्दी से उन बच्चों को भी बचाया जा सके। इसके बावजूद उन्होंने अलाव मुख्य द्वार के पास भी जलवाया और इसको नियमित रखने के निर्देश दिये। 

इसे भी पढ़ें:  IMA CME--शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

Also Read This

Lorem Ipsum — Test Publication

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum. इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को मिली खामियांSed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque laudantium, totam rem aperiam, eaque ipsa quae ab illo inventore veritatis et quasi

Read More »

बिंदल्स पर आय कर का शिकंजा: निरस्त होगी 171 करोड़ की टैक्स छूट

कागज उत्पान में 50 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद का मामला आया सामने, गन्ने की खोई और कच्चे माल की संदिग्ध खरीद पकड़ी मुजफ्फरनगर-बिजनौर में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी, अघोषित लेनदेन मिला, करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण जब्त मुजफ्फरनगर। आयकर विभाग ने बिंदल्स पेपर्स मिल्स समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर और बिजनौर में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण बरामद होने के साथ ही बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 132 के तहत 18 मार्च को मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड, उसके निदेशकों और

Read More »

श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च से

मेहंदी उत्सव, भव्य संकीर्तन और विशेष दरबार होंगे आकर्षण, देशभर के भजन गायक करेंगे प्रस्तुति मुजफ्फरनगर। शहर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब श्याम प्रेमियों के सहयोग से तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन, संकीर्तन, विशेष दरबार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से कलाकार और संत भाग लेंगे। श्याम भक्तों द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च 2026, शनिवार से 23 मार्च 2026, सोमवार तक धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रमों की शुरुआत 21 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलीला भवन, मंडी कोतवाली के निकट

Read More »

नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का गवाह बना यूपीः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

ऊर्जा राज्यमंत्री ने आईटीआई सभागार में मनाये जा रहे नवनिर्माण के नौ वर्ष समारोह में गिनाईं योगीराज की उपलब्धियां मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों के दौरान विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक नई प्रगति की दिशा तय की गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश में समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग थीम के तहत नौ वर्षों के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा तथा

Read More »