MUZAFFARNAGAR-कृषि मण्डी समिति ने दबाये पालिका के दो करोड़

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अफसर अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाह बने हुए हैं। ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है। टैक्स की बकाया रकम वसूलने में कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है, यही कारण है कि करोड़ों रुपया लोग पालिका का दबाये बैठे हैं, ये पैसा निकाला जाये तो शहर में विकास कार्यों से चार चांद लगाये जा सकते हैं। ऐसे ही एक विभाग पर पालिका के दो करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया चल रहा है, लेकिन टैक्स विभाग के अफसर और कर्मचारी लापरवाही की ऊंघ ले रहे हैं। यह मामला पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के सामने आया तो उन्होंने यह पैसा निकलवाने की कवायद करते हुए टैक्स विभाग को निर्देश जारी किये हैं।

कृषि उत्पादन मण्डी समिति नवीन मण्डी स्थल कूकड़ा पर प्रत्येक वर्ष नगरपालिका परिषद् हाउस और वाटर टैक्स वसूलती है। इसमें घरेलू और व्यवसायिक भवनों दोनों से यह टैक्स वसूला जाता है। इसके लिए एकमुश्त भुगतान कृषि उत्पादन मण्डी समिति के द्वारा किया जाता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से पालिका के टैक्स का भुगतान कृषि उत्पादन मण्डी समिति के द्वारा टुकड़ों में किये जाने के कारण समिति पर पालिका के राजस्व के रूप में करीब 2.10 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया चल चल रहा है। इसको वसूलने के लिए पालिका के स्तर से कोई भी गंभीर कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण दो करोड़ से ज्यादा का राजस्व ठण्डे बस्ते में पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी पिछले दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को कुछ व्यापारियों के द्वारा दी गई तो उन्होंने इस पर हैरत जताते हुए यह पैसा वसूलने की कवायद भी की। इसके लिए उन्होंने टैक्स विभाग को निर्देशित किया है।

इसे भी पढ़ें:  पिता की अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई व भतीजा

सूत्रों के अनुसार कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा हाल ही में 20 लाख रुपये टैक्स राजस्व के रूप में पालिका को भुगतान किया है। इसके बावजूद भी दो करोड़ रुपये से अधिक का बकाया मण्डी समिति पर चल रहा है। मण्डी समिति के सूत्रों का कहना है कि पूर्व में करीब 40 लाख रुपया वार्षिक टैक्स के रूप में पालिका को भुगतान किया जाता था, लेकिन बीच में पालिका ने टैक्स बढ़ाते हुए पालिका पर डेढ़ करोड़ रुपये का बिल जारी किया तो भुगतान रूक गया। इसके बाद फिर पालिका से पांच करोड़ रुपये का बिल जारी करते हुए रकम की मांग की गई। इसके बाद मण्डी समिति की ओर से बिल में संशोधन करते हुए टैक्स कम करने का आग्रह किया गया। बताया गया कि वर्तमान में करीब 80 लाख रुपये वार्षिक टैक्स के रूप में मण्डी समिति की ओर से भुगतान किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पूरा भुगतान नहीं किया गया है। मण्डी समिति के सचिव कुलदीप मलिक का कहना है कि पालिका का कुछ राजस्व समिति की ओर बकाया चल रहा है, लेकिन वो नये आये हैं और एक अगस्त को ही उनकी यहां पर पोस्टिंग हुई है तो इसकी पूरी जानकारी उनको नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाट

पालिका के कर अधीक्षक नरेश शिवालिया का कहना है कि करीब 70 लाख रुपये वार्षिक टैक्स के रूप में कृषि उत्पादन मण्डी समिति का बिल बनता है। उन पर पूर्व में 1.70 करोड़ रुपये बकाया चल रहे थे, इसमें से 20 लाख रुपये पार्ट पेमेंट के रूप में जमा कराये गये हैं। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 का बिल अलग से बकाया चल रहा है। ऐसे में करीब 2.10 करोड़ रुपये का बकाया मण्डी समिति की ओर निकलता है। इसको लेकर वसूली की तैयारी की जा रही है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि जानकारी में आया है कि कृषि उत्पादन मण्डी समिति नवीन मण्डी कूकड़ा पर पालिका प्रशासन का टैक्स के रूप में करीब दो करोड़ से ज्यादा का राजस्व बकाया चल रहा है। इतनी बड़ी रकम बकाया के रूप में फंस जाना निश्चित ही गंभीर मामला है। इसके लिए टैक्स विभाग से हमने रिपोर्ट तलब की है और अधिकारियों को इस राजस्व की वसूली के लिए प्रयास शुरू करने के लिए भी कहा है। चेयरपर्सन ने कहा कि अपना पैसा पाने के लिए हम कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सभापति सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को भी पत्राचार करेंगे। इस पैसे से मण्डी समिति के आसपास के विकास की रूपरेखा बनाई जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवबंद एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर युवा अधिवक्ताओं का सवालफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाटइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाटलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »