LOKSABHA ELECTION-बेगम देकर हमारा राजा पीटना चाहते थे अखिलेशः जयंत

मुजफ्फरनगर/शामली। लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी ने मंगलवार को धुआंदार प्रचार करते हुए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिए लोकदल के कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से काम करने का संदेश देते हुए कहा कि यदि उनको बागपत और बिजनौर में अपना सांसद बनाना है तो मुजफ्फरनगर और कैराना की सीट को भी जिताने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमें बेगम देकर हमारा ही राजा पीटने जा रहे थे, हमने उनके छह सात के गणित को दरकिनार कर भाजपा के साथ खड़ा होकर 1 और 1 ग्याराह की मजबूत ताकत बनाने का काम किया है। यह निर्णय मैंने जनता के हितों के लिए लिया है, जो सरकार गरीबों और कारीगरों के हितों को लेकर योजना ला रही है, वो किसानों को मायूस नहीं करेगी।

जयंत चौधरी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के दौरान तीन जनपदों की तीन लोकसभा सीटों कैराना, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में उतरे एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए निकले। उन्होंने जहां सवेरे जनपद शामली की कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रदीप चौधरी के समर्थन में कस्बा ऊन में जनसभा को सम्बोधित किया तो वहीं मुजफ्फरनगर और बिजनौर से गठबंधन प्रत्याशियों केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान और विधायक चंदन चौहान के समर्थन में लालूखेडी से वजीराबाद खादर तक रोड शो किया और भोकरहेडी कस्बा में शाम के समय चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस 60 किलोमीटर लंबे रोड शो में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के लोगों और कार्यकर्ताओं ने जयंत का दिल खोलकर स्वागत किया। लालूखेडी बस स्टैण्ड से शुरू हुआ उनका रोड शो तितावी, बघरा, मुजफ्फरनगर बायपास, भोपा रोड होता हुआ भोपा, मोरना और वजीराबाद जाकर समाप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें:  नरेंद्र बहादुर सिंह ने लखीमपुर खीरी में संभाला कामकाज


इससे पूर्व जनपद शामली के ऊन में आयोजित जनसभा में पहुंचे जयंत चौधरी ने रामराम जी के साथ बात शुरू करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जनता को निर्णायक भूमिका निभाने, हम जनकल्याण के लिए जो कर सकते थे, वो किया। लोकदल के लोगों ने चौधरी अजित सिंह के जाने के बाद मुझे जिम्मेदारी दी। मेरी कोशिश यही रही कि मैं इस जिम्मेदारी पर रहते हुए ऐसे फैसले लूं, जो सीधे आपके जीवन को छू सके। पुराने दिन याद करते हुए कहा कि जब यहां चौधरी साहब की मूर्ति अनावरण करने आप भावनाओं को लेकर आये थे। गठवाला खाप के मुखिया बाबा सूरजमल को भी याद करते हुए कहा कि वो समाज के लिए चिंतित रहते थे। बुखार में वो आये थे। उन्हें श्र(ांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

तीन क्षेत्रों के लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं

जयंत चौधरी ने कहा कि तीन क्षेत्रों के लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं, इनमें मथुरा, बागपत और कैराना शामिल हैं। हर गांव और हर घर से मेरा नाता है। मेरी बात को इशारों में समझ ही जाओ। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में रणनीति होनी चाहिए, ये जरूरी है। शतरंज में कमजोर दिखाकर मात देने का काम करते हैं। हमें बेगम देकर हमारा राजा मारना चाह रहे थे, वो लोग। हमें उसका मलाल नहीं है, वो अपने दल की जिम्मेदारी निभा रहे थे, मैं अपने लोगों के लिए जिम्मेदारी निभाकर निर्णय ले रहा हूं। जनता के आगे और जनता के साथ चलने वाला भी नेता ही होता है। जनता को जो मोड़ दे वो भी नेता होता है। मैं यहां पर लोकदल के लोगों से विशेष बात करने के लिए यहां आया हूं। भाजपा में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान पूरा मिलेगा। हमें खेती से अलग हटकर औद्योगिक क्षेत्र में आना होगा। इसमें विस्तार की आवश्यकता है। केन्द्र सरकार की इच्छाशक्ति इसके लिए प्रबल है। कारीगरों के कल्याण के लिए पीएम मोदी विश्वकर्मा योजना लाये तो क्या वो सरकार किसानों को खाली छोड़ देगी। गठबंधन के बाद भाजपा रालोद की विचारधारा में फर्क आया है। किसानों की बात को सम्मान मिलने लगा है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची से सवा करोड़ नाम हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटर

राजस्थान में हमारे एक विधायक ने कांग्रेस की सरकार बनाई

ये गठबंधन एक और एक ग्यारह हैं। अखिलेश तो मुझको छह और सात का गणित समझा रहे थे। इसका तोड़ आपको ही तलाशना है। इसके लिए वोट देकर दमदारी से काम कराना है। बागपत और बिजनौर सीट पर रालोद की जीत चाहते हो तो कैराना में भी जीत दिलानी होगी। भाजपा का कार्यकर्ता अब लाठी नहीं खायेगा, इनके साथ हम छाती अड़ाकर खड़े हैं। कांग्रेस की हमारे एक विधायक ने राजस्थान में सरकार बनाई, लेकिन मुझे किसी भी चुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया। भाजपा में मान सम्मान पूरा मिल रहा है। राजस्थान में भी प्रचार के लिए बुलाया गया है। अध्यक्षता बाबा शौकेन्द्र सिंह ने तथा संचालन रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने किया। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार, तेजेन्द्र निर्वाल भाजपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष रालोद योगेन्द्र चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, कैराना प्रमुख हरशल, ऊन प्रमुख रामपाल, ऊन चेयरमैन दिनेश कुमार, जगपाल दास, बिजेन्द्र किवाना, मुकेश सैनी, वीर सिंह मलिक, विक्रांत निर्वाल आदि मौजूद रहे। 

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन

Read More »