अखिलेश का फैसला-यूपी में नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडे

लखनऊ। अखिलेश यादव ने सभी पूर्वानुमानों को दरकिनार करते हुए यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया है। सदन में स्पीकर रहे माता प्रसाद पाण्डेय को अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष चुना है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हो रहे विधानमंडल सत्र में पूरी तैयारी के साथ उतरकर किसानों, जातीय गणना और कानून-व्यवस्था सहित अन्य जनहित के प्रमुख मुद्दे उठायें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर करंट से युवक की मौत, मचा हड़कम्प

सपा विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है। विधान सभा सदस्य माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। अखिलेश यादव ने निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हो रहे विधानमंडल सत्र में पूरी तैयारी के साथ उतर जाएं और जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएं। इनमें किसानों, जातीय गणना और कानून-व्यवस्था प्रमुख मुद्दे होंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा में माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इस दौड़ में इंद्रजीत सरोज का नाम भी तेजी से चल रहा था, लेकिन अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया। गौरतलब है कि इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खुद थे। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधायक थे। माता प्रसाद पांडे सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

Also Read This

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »