उत्तर प्रदेश में अल-कायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकवादी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में आतंकी संगठन अल-कायदा के एक खतरनाक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। गुजरात एटीएस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बुधवार को गुजरात एटीएस ने प्रेस वार्ता में बताया कि इनमें दो आतंकी गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा से पकड़ा गया है। नोएडा से गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान अली के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर-63 में रहता है। सभी आरोपी अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टीनेंट (AQIS) से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिका की पहलः बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की मिसाल

नकली नोट और जहरीली सोच का गठजोड़

गिरफ्तार आतंकियों पर नकली नोटों के रैकेट को चलाने और साथ ही आतंकी विचारधारा के प्रचार का आरोप है। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कुछ संदिग्ध ऐप्स की मदद से लोगों को कट्टरपंथ की ओर मोड़ रहे थे। ATS के अनुसार, चारों आरोपी युवाओं की ब्रेनवॉशिंग कर अल-कायदा में भर्ती कराने का काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नाला

डिजिटल सबूत और संदिग्ध ऐप्स की मौजूदगी

ATS को आरोपियों के पास से कई सोशल मीडिया हैंडल, चैट्स और डिजिटल दस्तावेज मिले हैं। इसमें ऐसे ऐप्स का भी ज़िक्र है जो ऑटो-डिलीटिंग मैसेज फीचर के चलते जांच एजेंसियों की पकड़ में आसानी से नहीं आते। एटीएस की साइबर टीम फिलहाल सभी डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी है। एजेंसियों को आशंका है कि इस मॉड्यूल के तार अन्य राज्यों या विदेशी नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर भोजन में निकला प्याज, कांवड़ियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़

बड़ी आतंकी साजिश की आशंका

गुजरात ATS का यह ऑपरेशन एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है, और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर सहारनपुर ने डीएम को वापस

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »