लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के महेवागंज व आसपास के इलाकों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अब तक चोर नहीं पकड़े गए। इससे परेशान ग्रामीणों ने खुद ही सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर रात में गश्त कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी के महेवागंज इलाके में चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने अब सुरक्षा की कमान खुद संभाल ली है। वे सामूहिक रूप से पहरा दे रहे हैं। सबसे पहले वे आधार कार्ड देखते हैं, इसके बाद ही गांव में आने देते हैं। रेहुआ सिसवारा के 84 लोगों की निगरानी टीम तैयार की गई है। इसमें हर घर से एक व्यक्ति लाठी डंडे, मोबाइल और टार्च से लैस है। छह टीम बनाई गई हैं। हर एक टीम में 14 गश्ती सदस्य हैं। खेत, खलिहान, गली, चैराहे और जंगल में गश्त जारी है। अपरिचित और बाहरी लोगों की पहचान की पुष्टि होने पर ही उन्हें गांव में घुसने दिया जाता है। यशपाल इस मुहिम के अगुवाकार हैं। प्रताप सिंह, नवल, जय प्रकाश, रामप्रवेश, किशोर, रामचंद्र ने बताया शाम का भोजन और घरेलू काम निपटाने के बाद रात नौ बजे से भोर के तीन बजे तक टीमें गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चाहे वर्दीधारी हों या आम ग्रामीण सबको रोककर पूछताछ कर आगे बढ़ने दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले गुलरीपुरवा में जंगल के पास देर रात कुछ संदिग्धों की आहट लगी थी। टार्च की रोशनी डाली तो वह लोग जंगल में गुम हो गए। जब से पहरा शुरू हुआ तब से कोई नजर नहीं आया।

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और





