आर्य समाज रोड पर छात्रा के अपहरण का प्रयास, आरोपी दबोचा

मुजफ्फरनगर। सोमवार को दिनदहाड़े ही एक छात्रा का कार सवार युवक ने अपहरण करने का प्रयास किया। जबरदस्ती गाड़ी में धकेलने के दौरान छात्रा के शोर मचाने पर दुकानदारों ने भागदौड़ करते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया और उसके चंगुल से छात्रा को बचाया। आरोपी की धुनाई करते हुए लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले में आरोपी और छात्रा दोनों एक ही गांव के निकले। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को भी थाने बुला लिया। बाद में छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग में बेवफाई का है। छात्रा का आरोपी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था, अब छात्रा से इस सम्बंध को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया था। इसी से नाराज युवक ने छात्रा के साथ सरेआम खींचतान की ओर सलाखों के पीछे पहुंच गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर भरे बाजार दिनदहाड़े ही एक कार सवार युवक के द्वारा एक छात्रा को जबरदस्ती अपनी कार में डालने का प्रयास किया गया। छात्रा के अपहरण के प्रयास में युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर डाली। युवक कहता रहा कि छात्रा को वो जानता है और उससे बातचीत करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसकी एक भी नहीं सुनी और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। छात्रा ने भी पुलिस के सामने युवक पर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास करने के आरोप लगाये तो छात्रा और आरोपी को कार सहित पुलिस सिविल लाइन थाने लेकर आ गयी। यहां पुलिस ने छात्रा और आरोपी के परिजनों को फोन कर थाने बुला लिया।

सिविल लाइन एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय सूचना मिली कि एक कार सवार युवक को छात्रा के अपहरण के प्रयास में लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को लोगों से छुड़ाकर छात्रा सहित थाने ले आये। यहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहिद निवासी कुटेसरा बताया। वो नर्सिंग सेवा में कार्यरत है। जबकि छात्रा भी उसके ही गांव कुटेसरा की निवासी बताई गई है। छात्रा श्रीराम कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार लड़का और लड़की आपस में दोस्त थे और पढ़ाई के लिए दोनों का गांव से शहर साथ आना जाना था। आरोपी शाहिद ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने उसकी दोस्ती तोड़कर उससे बातचीत करना बंद कर दिया था, जिस कारण वो कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। आज छात्रा उसको आर्य समाज रोड पर जाते हुए मिली तो उसने बातचीत के लिए ही उसको रोक लिया था और वो उसको बात करने के लिए ही गाड़ी में बैठने के लिए कह रहा था कि इसी बीच शोर शराबा होने पर लोगों ने उसको पकड़ लिया। एसएचओ ने बताया कि छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ उनकी बेटी के अपहरण का प्रयास करने, उसके साथ छेड़छाड़ करने और परेशान करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी, टीम भेजकर जब्त कराये

शाहपुर में भिड़ी दो कार, छह लोग घायल, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र में सोमवार को दो कारों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गये, जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम तावली के पास एक स्विफ्ट व एक ईको कार की आमने-सामने से टक्कर हो जाने से 06 लोगों के घायल होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस व पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल श्यामलाल पुत्र छोटेलाल निवासी उत्तरकाशी, उत्तराखंड की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में घायल अन्य सभी घायल अस्पताल में ही उपचाराधीन है। चिकित्सकों ने इनको खतरे से बाहर बताया है। हादसे के सम्बंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  बांदा बच्चों शोषण मामला: 33 मासूमों का शिकार

Also Read This

नीम करोली बाबा के चमत्कार: आज भी जिंदा हैं ये कथाएं

नीम करोली बाबा का नाम लेते ही भक्तों के मन में सिर्फ एक संत की छवि नहीं उभरती, बल्कि ऐसी जीवित आस्था जागती है जिसमें करुणा, संरक्षण, सिद्धि और लोक-कल्याण साथ-साथ चलते हैं। नीम करोली बाबा के चमत्कारों से जुड़ी कई कथाएं आज भी भारत ही नहीं, विदेशों तक फैले उनके भक्तों के बीच उतनी ही श्रद्धा से सुनाई जाती हैं, जितनी दशकों पहले सुनाई जाती थीं। आज भी इन कथाओं का असर इतना गहरा क्यों है किसी संत का प्रभाव केवल उनके आश्रमों, मूर्तियों या स्मारकों से नहीं बनता। असली प्रभाव तब बनता है जब उनके बारे में कही जाने वाली कथाएं लोगों के दुःख, डर, भरोसे और जीवन

Read More »

मुजफ्फरनगर दरोगा वीडियो पर बवाल, महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

मुजफ्फरनगर में एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। मुजफ्फरनगर दरोगा वीडियो को लेकर बुढाना कोतवाली क्षेत्र में चर्चा तेज है। वीडियो को लेकर आरोप है कि परासौली चौकी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में महिलाओं और युवकों के साथ अभद्रता की, मारपीट की कोशिश की और माहौल तनावपूर्ण बना दिया। फिलहाल यह मामला वायरल वीडियो और स्थानीय आरोपों के आधार पर सामने आया है। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके से बरामद की भारी आतिशबाजीस्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोप दरोगा गुलाब तिवारी पर लगे हैं। कहा जा रहा है कि वह गांव के

Read More »
मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता फर्जी हॉस्पिटल और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए

मुजफ्फरनगर में 200 फर्जी हॉस्पिटल चलने का दावा, हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर फर्जी हॉस्पिटल और अवैध क्लीनिक चलने के आरोप को लेकर बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष नवीन जांगिड़ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे अस्पताल और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जिनके दस्तावेज और संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे की दीवार ढही, दो मजदूरों की

Read More »

मुजफ्फरनगर जेई पर पर ट्रांसफार्मर और पोल चोरी करने काआरोप, शिकायत में बड़ा दावा

मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को लेकर गंभीर शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर जेई पर आरोप है कि सिसौली क्षेत्र से दो ट्रांसफार्मर और लोहे के बिजली पोल हटवाकर दिनकरपुर मंगवाए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि सामान को बिजलीघर के पास एक खेत में छिपाया गया, जिसके बाद दोनों ट्रांसफार्मर  गायब हो गए। फिलहाल यह पूरा मामला शिकायत और आरोपों के दायरे में है। इस मामले को लेकर दिनकरपुर निवासी शिवम त्यागी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने दावा किया कि उनके पास पूरे प्रकरण से जुड़े ठोस सबूत हैं। इनमें कथित तौर पर

Read More »

ईरान युद्धविराम के बाद भी नहीं थमे वार, तेहरान ने किया पलटवार

अमेरिका से हुए ईरान युद्धविराम के कुछ ही समय बाद बुधवार को भी हमले नहीं रुके। ईरान के लावन द्वीप पर एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ, जिसे ईरानी अधिकारियों ने दुश्मन का हमला बताया। वहीं, इन हमलों के जवाब में तेहरान ने यूएई और कुवैत पर नए मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जबकि बहरीन ने भी अपनी राजधानी मनामा पर हमले की बात कही। ईरानी तेल मंत्रालय के समाचार मंच शाना के मुताबिक, नेशनल ईरानी ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बताया कि इस केंद्र पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग १०:०० बजे हमला हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग

Read More »

महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा: शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने की हत्या थी

रामपुर । रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का गला दबा दिया। मौत के बाद आरोपी पत्नी का शव निर्वस्त्र हाल में बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह नशा मुकित केंद्र जा चुका है। यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के शिव विहार कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने

Read More »