महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा: शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने की हत्या थी

रामपुर । रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का गला दबा दिया। मौत के बाद आरोपी पत्नी का शव निर्वस्त्र हाल में बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह नशा मुकित केंद्र जा चुका है। यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के शिव विहार कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। हत्या की यह वारदात रात सिविल लाइंस की शिव विहार कालोनी की है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लाक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। करीब दो साल से वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कालोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराये पर रहती थीं। कालोनी के लोगों के अनुसार, सोमवार की सुबह दूध वाला आया और उसने कई आवाजें दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर दूध वाले ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी। एकता का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि मुंह दबाकर दम घुटने से हुई थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शनिवार को राहुल रामपुर आया था। उसकी पत्नी और बेटा घर में ही थे। इसके बाद उन्होंने शापिंग की। देर रात पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसकी बहस हुई और उसने मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। कहा कि पूछताछ में राहुल ने मुंह दबाकर हत्या की बात कबूली भी है। बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि राहुल नशे का आदि है। वह पूर्व में भी नशा मुकित केंद्र में भर्ती हो चुका है। सोमवार को हत्या के बाद वह मेरठ में नशा मुकित केंद्र में भर्ती हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार पूछताछ में उसके पति राहुल ने गला घोंटकर हत्या की बात स्वीकार की है। सूचना मिलने पर मौके पर आए राहुल के पिता नारायण सिंह का कहना है कि राहुल इस वकत मेरठ के एक नशा मुकित केंद्र में भर्ती था। पिता ने बताया कि वह पांच दिनों पहले रामपुर आए थे। समय-समय पर वह सामान देने के लिए यहां पर आते रहते हैं। राहुल नशे का आदी है। उसे पहले भी दो बार नशा मुकित केंद्र में भर्ती किया जा चुका था।

इसे भी पढ़ें:  चेकिंग के दौरान पुलिस पर कार चढ़ाने का प्रयास, दो सगे भाई गिरफ्तार

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  अंसारी रोड पर अस्पतालों की पेयजल आपूर्ति बंदगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क पर बेइज्जत हुई पालिका टीम ने किया अवैध होर्डिंग हटाने से इंकारइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »