MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के कर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पार्किंग और चाट बाजार सहित 12 वसूली ठेकों की नीलामी पर विवाद का ग्रहण लग गया है। ठेकेदारों के सामने पालिका ने नया नियम रखा तो उन्होंने विरोध कर दिया और हंगामे के बाद पालिका प्रशासन ने ठेकों की नीलामी को स्थगित कर दिया। इसके साथ ही अब नियम को लेकर पालिका के अधिकारी वकील की शरण में जाकर विधि सम्मवत व्यवस्था बनाने की तैयारी में जुट गये हैं। मामला जीएसटी पहले ही जमा कराये जाने के नये नियम से जुड़ा बताया गया है। वकील की राय आने के बाद ठेकों की नीलामी की दूसरी तारीख तय की जायेगी।

बता दें कि बीते शुक्रवार को नगरपालिका परिषद् के कर विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 12 वसूली ठेकों की नीलामी का इश्तिहार प्रकाशित कराया गया था। इसके लिए पालिका ने 26 फरवरी की तिथि ठेकों की नीलामी के लिए तय की गई थी। इनमें पालिका की सबसे बड़ी आय के साधन टाउनहाल गेट के समक्ष चाट बाजार, टाउनहाल मैदान पार्किंग, आॅटो, बालू-रेत, रिक्शा-रेहडे से शुल्क वसूली, वाॅल पेंटिंग-बैनर पोस्टर और विद्युत पोल्स पर क्योक्स लगाने के साथ ही शहरी क्षेत्र की दूसरी पार्किंग स्थल के ठेके शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  वाल्मीकि समाज ने इतवार को मनाई छुट्टी, मंत्री के भाई को कह दी ये बात...

सोमवार 12 बजे पालिका सभागार में नीलामी के लिए ठेकेदार और पालिका के कर अधीक्षक एवं विभागीय कर्मचारी भी पूरी तैयारी के साथ पहुंच गये थे, लेकिन जब ठेकेदारों से ठेकों की बोली रकम के सापेक्ष जमानत धनराशि के लिए रसीद काटे जाने लगी तो जीएसटी की रकम जमानत धनराशि के साथ जमा कराये जाने के नये नियम पर बखेड़ा खड़ा हो गया। ठेकेदारों की ओर से बताया गया कि नीलामी के लिए सभी समय से उपस्थित हो गये थे, लेकिन दस्जावेज जमा करने वाले ठेकेदारों ने जब जमानत राशि जमा कराकर रसीद कटवाने के लिए कार्यवाही की तो बताया गया कि रसीद के साथ ठेके की रकम की जीएसटी का मूल्य भी बोली से पहले ही जमा कराना होगा। ठेकेदारों का कहना है कि पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ, ये नया नियम लागू कर खेल करने के प्रयास के आरोप लगाये गये। इस पर बात नहीं बनी तो ठेकेदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया और जीएसटी की रकम जमानत राशि के साथ जमा नहीं करने पर अड़ गये। हंगामा होने पर कर अधीक्षक नरेश शिवालिया और कर्मचारी वहां से उठ गये और चले गये।

पालिका सूत्रों के अनुसार ठेकों की रकम की जीएसटी जमानत राशि की रसीद के साथ ही वसूलने की व्यवस्था है। इसी पर ठेकेदारों को दिशा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने विरोध किया, जिस कारण नीलामी नहीं हो पाई। वहीं ठेकेदारों का कहना है कि पालिका अधिकारियों ने इन ठेकों के लिए समय ही नहीं दिया। शुक्रवार को इश्तिहार निकाला, शनिवार और रविवार की छुट्टी हो गई। सोमवार को नीलामी होनी थी। ऐसे में पालिका में दस्तावेज जमा कराने या जमानत राशि का बैंक का ड्राफ्ट बनवाने का समय ही नहीं मिल पाया। दो तीन ठेकेदारों ने ही अपने कागज पालिका में जमा कराये थे।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर मोरना-भोपा क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने बताया कि आज पालिका के 12 वसूली ठेकों की नीलामी का समय निर्धारित था, लेकिन यह नीलामी स्थगित कर दी गयी है। अभी नीलामी के लिए नई तिथि बाद में घोषित की जायेगी। वहीं पालिका सूत्रों का कहना है कि जीएसटी शुल्क पहले जमा कराने को लेकर विवाद हुआ है। इसके लिए ठेकेदारों को कहा गया है कि पालिका की ओर से संबंधित वकील से विधिक राय ली जायेगी, राय आने के बाद उसी के अनुसार व्यवस्था करते हुए नीलामी की दूसरी तिथि तय होगी।

इसे भी पढ़ें:  जिला युवा सर्राफा एसो. कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »